Tuesday, December 27, 2016

जय हनुमान

आज शुभ मंगलवार ..
संकट मोचक श्री हनुमान को शत शत नमन.. हम सब का मंगल करें ..
भजनामृत से ....
रचयिता : महाकवि  बृजेश सिंह ......

संकट मोचक आप शुचि, आपे कृपा निधान |
दया दृष्टि  ब्रजेश  मिले, जय जय जै हनुमान ||

कौन सुप्रिय श्रीराम को, आप सदृश संसार |
जिस पर  कृपा आप करें, राम  करें  उद्धार ||

सहज ही  सुफल देत हैं,  काटें  सबके  पीर |
कृपा दुःख मिटे बृजेश, जय जय हनुमत वीर ||

आप सा जग में कौन है, आपे आप समान |
बिगड़े  आपे  सँवारें,  राम  भक्त  हनुमान ||

Monday, December 19, 2016

भारत गौरव गान

राष्ट्र  जागरण - अस्मिता गान..

मतयगंद छंद 'आहुति' महाकाव्य से ....
महाकवि डॉ. बृजेश सिंह

राष्ट्र  जागरण - अस्मिता गान

राम की कृष्ण की पावन गाथा
  लसी हर गांव की माटी यहाँ है |
अर्जुन-भीम के शस्त्र की तीक्ष्ण
  प्रलम्ब रही परिपाटी यहाँ है |
राणा-शिवा-इतिहास लिए निज
  अंक खड़ी हर घाटी यहाँ है |
धारण की बसुधा ने सदा रण-
  रक्त रँगी शुचि शाटी यहाँ है ||

Sunday, December 18, 2016

अस्मिता शंखनाद

राष्ट्र  जागरण - अस्मिता शंखनाद

घनाक्षरी छंद 'आहुति' महाकाव्य से ....  
रचयिता राष्ट्रकवि डॉ. बृजेश सिंह

राष्ट्र जागरण - अस्मिता शंखनाद
राणा की परंपरा की तलवार लिए वीर,
महाराष्ट्र-केसरी ने रण में हुँकारा है|
भारतीय अस्मिता का केतु फहराने हेतु,
गुरु रामदास ने दिया सुदिव्य नारा है|
महामति प्राणनाथ से प्रबुद्ध छत्रसाल,
नीति का वितान ताने चली असिधारा है|
राणा राज सिंह वीर दुर्गादास ने सदैव,
अरिदल को विदार शस्त्र को निखारा है||

Saturday, December 17, 2016

राष्ट्र आह्वान

भारतीय विकास संस्कृति साहित्य परिषद का राष्ट्र आह्वान गीत ..बलिया राष्ट्रीय अधिवेशन में पारित..
 "आहुति महाकाव्य '' से पञ्चचामर छंद.....
रचयिता :   महाकवि डॉ. बृजेश सिंह

Varnik छन्द.16 वर्ण .लघु गुरू लघु गुरू...प्रारंभ लघु से व अंत गुरू

अकाल में सहेजना सुबन्धु! सद्विचार को|
रचो चरित्र जो करे सुतीक्ष्ण बुद्धि -धार को।।

सदैव व्यष्टि में भरा समष्टि दिव्य भाव हो|
मनुष्य का मनुष्य से कुटुंब सा लगाव हो|
स्वराष्ट्र के शुभोपयोग लेखनी सुधार को|
रचो चरित्र जो करे सुतीक्ष्ण बुद्धि -धार को||

कभी न भूलना महान वंश की परम्परा|
स्वराष्ट्र के लिए समग्र ज्ञान की ऋतम्भरा|
कुबुद्धि पंथ त्याग दो ग्रहो सुबुद्धि सार को|
रचो चरित्र जो करे सुतीक्ष्ण बुद्धि -धार को||

सुदिव्य वाग्विभूति से मनुष्यता बची रहे |
सरस्वती कृपा रहे सुपद्मजा रची रहे|
जलप्रवाह-सा प्रसन्न सभ्यता प्रसार को|
रचो चरित्र जो करे सुतीक्ष्ण बुद्धि -धार को||

विशिष्ट ज्ञान-पुंज का यहाँ सदैव मान हो|
स्वसंस्कृतिप्रचार का विशाल संविधान हो|
चरित्रवान व्यक्ति के गहो चरित्र सार को|
रचो चरित्र जो करे सुतीक्ष्ण बुद्धि -धार को||

अनन्त शक्तिवान लक्ष्य जीव का महान हो|
गहो कृपाण न्याय हेतु भारतीय मान हो|
प्रताप से रचो पवित्र राष्ट्र-कण्ठहार को|
रचो चरित्र जो करे सुतीक्ष्ण बुद्धि -धार को||

ऊँ भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात् ।🙏

2
"आहुति महाकाव्य '' से पञ्चचामर छंद.....
रचयिता :  राष्ट्रकवि डॉ. बृजेश सिंह

तजो मनोविकार को गहो स्वधर्म को सदा |
करो विचार नीति जो हरे हरेक आपदा||

मनुष्य का सुधार हो युगीन सद्-विचार हो|
समुच्च राजता समाज चेतना प्रसार हो||

विधर्म-राह जो चले वही विनष्ट हो सदा|
उसे मिले नहीं कभी विभूति भूति सम्पदा||

विकास पन्थ जो चले वही सुलक्ष्य को गहे|
समस्त जीव एक हों समस्त लाभ ही लहे ||

वरीयता कभी नहीं मिले नहीं यहाँ कृपाण को|
वरीयता मिले सदा ऋतम्भरा सुप्राण को||