Saturday, October 8, 2011

ग़ज़ल - न जरूरी ये हरदम कि कर भला....

ग़ज़ल


रचना - डॉ.बृजेश सिंह
गायक - कृष्‍ण कुमार साहू
तबला वादक  - कन्‍हैया श्रीवास
गि‍टार - रवि‍ गुप्‍ता



न जरूरी ये हरदम कि कर भला तो भला होता है,
कभी होम करते भी किसी का हाथ जला होता है।

इन्सान की जिन्दगी भी क्या अजब शै होती,
सुकून की मस्ती तो कभी दर्द का जलजला होता है।

कई रिश्तों की अगन में झुलस जाता आदमी,
फूँककर भी छांछ पीता जो दूध का जला होता है।

मेहनत ही कामयाबी का सूत्र होता नहीं हर बार,
कर्म और भाग्य में अक्सर मुकाबला होता है।

‘बृजेश’ साथ देकर भी अपनों से चोट खाते कभी,
कौन जाने कब क्या किसी के दिल में पला होता है।


Friday, September 30, 2011

ग़ज़ल- बैठे हैं बेबस अपने ही हाथों

ग़ज़ल


रचना - डॉ.बृजेश सिंह
गायक - कृष्‍ण कुमार साहू
तबला वादक  - कन्‍हैया श्रीवास
गि‍टार - रवि‍ गुप्‍ता





बैठे हैं बेबस अपने ही हाथों अपना चमन उजार के।
जी सकते थे बेहतर मगर जिए जैसे-तैसे दिन गुजार के।

‘बृजेश’ दुनिया को सीख देने की फितरत रही हमारी,
मगर बैठे अपने ही मसलों में हम हिम्मत हार के।

न वे समझ सके हमको, न हम उनको समझा सके,
हालात से मजबूर वो भी, बैठे हम भी बैठे थक हार के।

है साथ रहने की जरूरत दोनों को बराबर, मगर
अफसोस साथ निभाया जबरिया मन मार के।

रो धो के शिकवा गिला में दिन रात बस कटते गये,
‘बृजेश’ आया बुलावा चल दिए उपर यूँ हाथ पसार के।

Wednesday, September 28, 2011

ग़ज़ल- मेरी चाहतों को मेरी मजबूरियाँ......

ग़ज़ल


रचना - डॉ.बृजेश सिंह
गायक - कृष्‍ण कुमार साहू
तबला वादक  - कन्‍हैया श्रीवास
गि‍टार - रवि‍ गुप्‍ता




मेरी चाहतों को मेरी मजबूरियाँ समझ बैठे हैं वो,
किसी के शराफत को कमजोरियाँ समझ बैठे हैं वो।

गलबहियाँ औरों से और अपनों से कटते रहे,
अपनी कमियों को अपनी मजबूतियाँ समझ बैठे हैं वो।

कौन अपना कौन पराया समझ आई न अब तक
अपनी नासमझी को अपनी होशियारियाँ समझ बैठे हैं वो।

उनकी सलामती के खातिर दुनिया से लड़ते रहा हरदम
मेरे इस संघर्ष को मेरी दुश्वारियाँ समझ बैठे हैं वो।

न रही एहसान जताने की फितरत हमारी ‘बृजेश’
मेरी इस आदत को दिल की दूरियाँ समझ बैठे हैं वो।

Monday, September 19, 2011

ग़ज़ल - सर का ताज बनाये बैठे बेदिली की बानगी को....

ग़ज़ल


रचना - डॉ.बृजेश सिंह
गायक - कृष्‍ण कुमार साहू
तबला वादक  - कन्‍हैया श्रीवास
गि‍टार - रवि‍ गुप्‍ता



सर का ताज बनाये बैठे बेदिली की बानगी को।
हमने सर माथे रखा नायाब अपनी पसंदगी को।


पाक मुहब्बत को अपने सजदा किया था हमने,
मगर शर्मिन्दगी समझ बैठे वो मेरी बन्दगी को।

खेल के सामान से अलहदा न समझे मेरे दिल को,
फकत अदना खिलौना ही समझे मेरी जिन्दगी को।

कैसे बेबस लाचार हम, न कर सके इजहार हम,
अपनी पसंदगी को, अपनी नापसंदगी को।

जुल्मो सितम उनका मगर खुद को दोषी बताते रहे,
हैं खुद हैरान हम देख अपनी इस दीवानगी को।

अपनी बेगुनाही पे तरस खाई न हमने ‘बृजेश’
खुद ही थे मुंसिफ और सजा सुना दी खुदी को।

Friday, September 16, 2011

ग़ज़ल- व्‍यक्‍ति‍ के व्‍यक्‍ि‍तत्‍व का.....

ग़ज़ल


रचना - डॉ.बृजेश सिंह
गायक - कृष्‍ण कुमार साहू
तबला वादक  - कन्‍हैया श्रीवास
गि‍टार - रवि‍ गुप्‍ता




व्यक्ति के व्यक्तित्व का अंदाजा होता उसकी तहजीब से,
जीवन की फसल उपजती है संकल्पों के बीज से।

जो जैसा सोचता वैसा ही वो बन जाता अक्सर,
शुभ या अशुभ कर्म निकलते हैं विचारों के दहलीज से।

किसी समय का कर्म भाग्य में तबदील होता सब जानते,
नाहक गिला शिकवा होता आदमी को अपने नसीब से।

आदमी नजरअंदाज भले कर देता इसे अक्सर मगर,
जमीर सवाल करता है हरदम अमीर से गरीब से।

दुनिया को सुधारने की कवायद में लगा रहता ‘बृजेश’
न देखना चाहता है आदमी खुद को करीब से।

Monday, August 22, 2011

अन्‍ना हजारे और लोकपाल वि‍धेयक

ग़ज़ल संग्रह 'समाधान' से 

देशभक्ति उमड़ रही मुग़ालते में न आना है।
ज़रूरी साथ चलने वालों को जँचवाना है।।
अन्ना सतर्क रहना कारवां के संग कई ऐसे।
जिनका मकसद जैसे भी मतलब सधाना है।।
कुछ दूर हवा के संग चलेंगे, फिर मुड़ लेंगे।
वे जायेंगे वहीं जहाँ पे उनको जाना है।।
उनको अच्छी तरह मालूम है कि किस तरह।
बिगड़ा माहौल अपने अनुकूल बनाना है।।
जयप्रकाश के संग चले थे, तंत्र को बदलने।
पर याद हमें स्वार्थियों का वो टकराना है।।

लोकपाल विधेयक छै दशक से लटकाना है।
मगर दावा कि जड़ से भ्रष्टाचार मिटाना है।।
सियासतदारों का ये खेल अनोखा, ख़ुद को।
जाँच के दायरे में लाने से कतराना है।
व्यक्तिगत लाभ हेतु तत्काल प्रस्ताव पारित।
निज सुविधाओं हेतु ना तनिक देर लगाना है।
विदेशी बैंकों में जमा अक़ूत काले धन की।
वापसी हेतु सियासत को साँप सूंघ जाना है।
साँच को आँच नहीं पर क्योंकर इनका।
जाँच के नाम पसीना छूटता, थरथराना है।।

लोकपाल विधेयक का मकसद नकेल कसाना है।
सियासत नौकरशाह बेलगाम, अंकुश लगाना है।।
वर्तमान प्रणाली में छोटी मछलियाँ ही फँसतीं।
बड़े मगरमच्छों का बाल बाँका न हो पाना है।।
लोकपाल विधेयक दायरे में सत्ता विपक्ष सभी।
नाहक इसे सत्ता पक्ष का शिकस्त बताना है।।
सत्ता में मौका मिला पर विपक्ष को भी न सूझा।
स्विस बैंक जमा काला धन वापस लौटाना है।।
बृजेश विपक्ष ही क्या दूध का धुला हुआ जो।
लोकपाल विधेयक पर उसका जश्न मनाना है।।

दोषियों का सामाजिक बहिष्कार कराना है।
भ्रष्टाचार के विरुद्ध ज़रूरी माहौल बनाना है।।
महज कानून बनाकर ही कुछ हो नहीं सकता।
ज़रूरी सतत जनजागरण अभियान चलाना है।।
अन्ना की सफलता पे कई जले भुने बैठे।
देखते ही बनता अधीरों का तिलमिलाना है।।
अब भी गाँधी प्रासंगिक हिन्द में, हजारे के।
पीछे हजारों लाखों, करोड़ों का आना है।।
इक्कीसवीं सदी के गाँधी को देश का सलाम।
सत्याग्रह शक्ति का फिर से मर्म समझाना है।।







Friday, May 6, 2011

मुक्‍ताहार 2

मुक्तक काव्य या कविता का वह प्रकार है जिसमें प्रबन्धकीयता न हो। इसमें एक छन्द में कथित बात का दूसरे छन्द में कही गयी बात से कोई सम्बन्ध या तारतम्य होना आवश्यक नहीं है। कबीर एवं रहीम के दोहे; मीराबाई के पद्य आदि सब मुक्तक रचनाएं हैं। हिन्दी के रीतिकाल में अधिकांश मुक्तक काव्यों की रचना हुई। 
डॉ बृजेश सिंह ने अध्यात्म, जीवन-दर्शन, मां, राष्‍ट्रीयता, ि‍जन्‍दगी, सि‍यासत, पति‍ पत्‍नी व अन्य वि‍षयों पर सैकड़ों मुक्‍तक लि‍खे हैं.......कुछ प्रस्‍तुत हैं इस पोस्‍ट पर.........

मुक्ताहार
अध्यात्म, जीवन-दर्शन व अन्य

51
भीतर का आदमी हवस तले दब गया लगता है।
इन्सां का जमीर कब का जाने मर गया लगता है।
‘बृजेश’ उसूलों की बातें सिर्फ कहने सुनने की,
अब आदमी के पहुँच से बहुत दूर गया लगता है।
52
उपर वाले की रहमत से सदाकत नसीब होता है।
वो खुशकिस्मत जिसे शराफत नसीब होता है।
नेकी के बंदों को ही दुनिया में अक्सर ‘बृजेश’,
कायनात का उपर वाले का रहमत नसीब होता है।
53
किसी-किसी को ही कुदरत ए ईनाम देता है।
बड़ी मुश्किल से वो शोहरत और नाम देता है।
तिकड़म या मेहनत से अक्सर दौलत मिल जाती यहाँ,
मगर बिरले को ही जमाना इज्जत और मान देता है।
54
बिरले ही किसी को सदाकत का लज्जत नसीब होता है।
बड़ी किस्मत से अवाम का दिली इज्जत नसीब होता है।
इधर उधर की तिकड़म से दौलतमंद बन जाते लोग भले ही,
मगर खुशकिस्मती से बुलंद जमीर का दौलत नसीब होता है।
55
किसी कोने में सिमटती तो कभी बुलंदी के आसमान होती है।
देखते ही देखते कभी ए हादसों का मेहमान होती है।
‘बृजेश’ कभी मधुमास के शीतल बयार सी होती जिन्दगी,
तो कभी जिन्दगी फकत एक दर्द का तूफान होती है।
56
कभी दिल को देती सुकून ए शीतल बयार होती है।
कभी जिन्दगी मस्त बसन्त की बहार होती है।
मखमली सुख के सेज पे लेटी अलसाई रहती,
‘बृजेश’ कभी जिन्दगी की सेज फकत खार होती है।
57
तेरे रिश्ते से फकत जख्म दर जख्म मिला है।
तेरी मतलबपरस्ती से सितम दर सितम मिला है।
‘बृजेश’ ए ही फजल क्या कम है सितमगर तेरा,
तेरी हर सितम से गजल दर गजल हरदम मिला है।
58
खुदगर्जी में अपनों को भी लूटने उतावले लगते हैं लोग।
कथनी कुछ करनी कुछ और ऐसे भी दोगले होते हैं लोग।
बाहर से बुलंद कद बस देखने भर को होता है मगर,
‘बृजेश’ अंदर ही अंदर कई खोखले होते हैं लोग।
59
इंसां को कामयाबी की सही पहचान होना चाहिए।
नेक इरादों का जिन्दगी में गुणगान होना चाहिए।
‘बृजेश’ बुलंद इरादे ही काफी नहीं जिन्दगी में,
शराफत और सदाकत का भी स्थान होना चाहिए।
60
कर्त्तव्य की कसौटी पर आदमी को कसता है वक्त।
जिन्दगी का मकसद न समझने वाले को कोसता है वक्त।
‘बृजेश’ कुदरत की कसौटी पर खरा उतरना ही जिन्दगी,
कुदरत के इम्तिहानों से डरने वाले पर हंसता है वक्त।
61
गरूर तिनके सा उड़ेगा वक्त की आंधी में मगरूर तेरी।
वक्त को मुट्ठी में करने का दावा यकीनन ए गुरूर तेरी।
वक्त की आंधी को कौन रोका है या कौन रोकेगा कभी,
है भलाई इसी में, कह दो कुदरत से, हर अदा मंजूर तेरी।
62
दुनिया अपने कदमों में सोचना फजूल ए आदमी।
दौलत ताकत का घमंड हिमाकत मगरूर ए आदमी।
मुंह की खाता वो भी, झुकता था जिनके कदमों तले जमाना,
‘बृजेश’ पलक झपकते टूट जायेगा तेरा गुरूर ए आदमी।
63
विकास की सम्भावनाओं का सुविस्तृत आकाश होता है।
मनुज नहीं महज परिस्थितियों का दास होता है।
‘बृजेश’ जिन्दगी की जंग वो अंततः जीत ही जाते,
जिनमें प्रबल पुरूषार्थ दृढ़ आत्मविश्वास होता है।
64
कहते ए कुदरत का तोहफा नायाब होता है।
स्वस्थ सफल प्रलंब जीवन लाजवाब होता है।
लंबी आयु में अपनों से बिछुड़ना कुदरती हकीकत,
उम्रदराज जीकर सुख पाना महज ख्वाब होता है।
65
वो मुकद्दर का सिकन्दर जो खुद की जान को तैयार रखा है।
दुनिया के सरायखाने से जाने, अपने सामान को तैयार रखा है।
प्रियतमा मौत तू नाहक ही सकुचा रही शरमा रही क्यों,
‘बृजेश’ खुद को तेरे संग राजी खुशी प्रस्थान को तैयार रखा है।
66
गमले के पौध सा सिमट गया हद कद्दावरों के।
कैसे बोनसाई हो गये अब कद कद्दावरों के।
फजूल है इनसे साये की उम्मीद रखना ‘बृजेश’,
दीदार मुश्किल हो गये गैरतमंद कद्दावरों के।
67
आज सच्चाई पर किसी का दाँव नहीं होता।
अब कहावतों की बात कि झूठ का पाँव नहीं होता।
सच्चाई घुटनों के बल घिसटती रहती ‘बृजेश’,
सच तो यह कि आज सच के लिए कोई ठाँव नहीं होता।
68
अंग अंग उमंग झलकता खुशियों की चहक मेरे उपवन में।
मन मयूर सा नाचा करता तू आई जब से जीवन में
तेरा एक एक चितवन बहार लाए मेरी जिन्दगी में,
मुस्कान निखरता जब उल्लास की कोंपल फूटे मन में।
69
भूल सुधार करते अहमियत देना चाहिए काम को।
अपनी नियमित समीक्षा करते रहना चाहिए इंसान को।
इस जहां में उसे भटकना नहीं कहा जाता ‘बृजेश’,
आ जाए घर अगर सुबह का भूला, शाम को।
70
अरमानों की गठरी लादकर दुनिया से फना हो जाते हैं लोग।
अंतिम अंजाम सबका एक काल के गाल में समा जाते हैं लोग।
विश्व विजेता का सपना लिए सिकन्दर भी चल बसा ‘बृजेश’,
सब छोड़ यहीं हाथ पसारे जहाँ से विदा हो जाते हैं लोग।
71
इन्द्रधनुष सी सतरंगी जिन्दगानी लगने लगी है।
गमजदा जिन्दगी एक बीती कहानी-लगने लगी है।
हमख्याल तुम सा हमसफर मिला खुशकिस्मती ‘बृजेश’,
हमनशीं संग सफर जिन्दगी का सुहानी लगने लगी है।
72
जैसी सूरत वैसी सीरत की धनी ए मेरे हमनशीं।
मैं खुशकिस्मत जो तू मेरी दिलरूबा बनी ए मेरे हमनशीं।
हम ख्याल हमसफर बन जिन्दगी को रोशनी दी ‘बृजेश’,
तू दमकते हीरे की लगती कन्नी ए मेरे हमनशीं।
73
कुदरत की संगीत लहरियों पे मन ही मन गुनगुनाता हूँ मैं।
मेरे मीत अपनी प्रीत के गीत खुद को सुनाता हूँ मैं।
प्रिये प्रेम की गहराई का थाह मिलता नहीं ‘बृजेश’,
तेरे प्रीत के गहरे समन्दर में गोते लगाता हूँ मैं।
74
माना जिंदगी को सरस बनाने में जरूरी हास-परिहास होता है।
मगर मजाक वही अच्छा जिसमें छुपा अपनत्व का प्रयास होता है।
सब जानते किसी का उपहास ‘महाभारत’ बन जाता ‘बृजेश’,
रक्त रंजित इतिहास में छुपा अक्सर किसी का उपहास होता है।
75
कौन जानना चाहता है मनीषियों के निष्कर्षों को आज?
कौन सुनना चाहता है जिन्दगी के फलसफों को आज?
आत्मिक उत्थान को महत्व मिलता नहीं ‘बृजेश’,
अहमियत देते हैं सभी, भौतिक उत्कर्षों को आज।
76
समय सबसे कीमती वक्त की कीमत पहचान लो।
पुरुषार्थ के अलावे कोई राह नहीं यह जान लो।
हाथ पर हाथ धरे बैठना कायरों का काम ‘बृजेश’,
किस्मत को कोसना छोड़ कुछ करने की ठान लो।
77
कभी बाहुबलियों को भी गिड़गिड़ाते देखा है हमने।
अपनों पर बन आती तो हिटलरों को फड़फड़ाते देखा है हमने।
दूसरों की जिन्दगी में अंधेरा कायम करने वाले हैवान को भी,
‘बृजेश’ अपनों के वास्ते उजाले की दुआ माँगते देखा है हमने।
78
अच्छे बुरे कर्मों के अलावे सब धन साधन यहीं छोड़ना होता है।
देह के आगे आत्मा की सुनता नहीं, ए आदमी का रोना होता है।
नेकी की गठरी उठा के चलने होड़ लगती फरिश्तों में ‘बृजेश’,
मगर बदी की गठरी लिए शैतान तक को खुद ही ढोना होता है।
79
समाज से परे न सत्य का कोई अर्थ होता है।
संसार का सबसे बड़ा धर्म परमार्थ होता है।
जो बन सके दुनिया के बीच रह के करना है ‘बृजेश’,
जो समाज के काम न आये वो व्यर्थ पुरुषार्थ होता है।
80
रहनुमा बनाया जो तुझको, मजबूरी हमारी है वो।
फकत मेरे जिन्दगी की सबसे बड़ी लाचारी है वो।
अपने रहमत की कीमत चाही है मुझसे जो तुमने,
मेरे किरदार पे पड़ता हरदम भारी बहुत भारी है वो।
81
शरीर कुछ और नहीं महज दो मुट्ठी खाक होता है।
अपनी देह पे नाहक ही आदमी को नाज होता है।
आत्मा ही होती सब कुछ आदमी की मगर ‘बृजेश’,
रूह को भूलकर उसके जीने का अजब अंदाज होता है।
82
सत्कर्मों पर पक्का इरादा जिसका, महान होता है।
बुलंद आदमी के पीछे अक्सर सारा जहान होता है।
कर्मठता के साथ कामयाबी का गहरा संबंध ‘बृजेश’,
हौसला बुलंद हो तो मुट्ठी में जमीं आसमान होता है।