Showing posts with label गजल संग्रह. Show all posts
Showing posts with label गजल संग्रह. Show all posts

Friday, April 8, 2011

समाधान (प्रलंब गजल) भाग 2

2000 शेरों से युक्‍त ग़ज़ल समाधान लि‍खी है डॉ;बृजेश सिंह ने जि‍सका नाम सबसे लंबी ग़ज़ल के रूप में शुमार कि‍या गया है....इसी ग़ज़ल के कुछ अंश शामि‍ल कि‍ये जा रहे हैं इस पोस्‍ट में.....

१०४
५१६. कैसे हैं हुक्मरान अवाम पे तरस न खाना है।।
५१६. देश के हर नागरिक को कर्ज में डूबाना है।।
५१७. लिए कटोरा याचक बनकर भटक रहे हैं वो।
५१७. घुटनों के बल झुककर कैसे भी कर्ज पाना है।।
५१८. ब्याज जुड़ते देनदारियाँ बढ़ती ही जा रहीं।
५१८. अवाम के कंधों पर कर्ज का बोझ बढ़ाना है।।
५१९. उधार लेकर घी पीने की चर्वाक नीति की।
५१९. कहावत इन्हें आज चारितार्थ कराना है।।
५२०. आज का पैदा शिशु भी कर्ज में डूबा हुआ है।
५२०. आज नहीं तो कल मय ब्याज कर्ज चुकाना है।।
१०५
५२१. कभी गम में मर्माहत हो नैन डबडबाना है।।
५२१. कभी क्रोध के वशीभूत हो तमतमाना है।।
५२२. दुनिया एक रंगमंच उसके पात्र हैं हम सभी।
५२२. अपना किरदार यहाँ सबको ही निभाना है।।
५२३. कुदरत शिद्दत से लगा ही रहता, हरदम उसे।
५२३. फकत कभी पर्दा उठाना कभी पर्दा गिराना है।।
५२४. अनवरत् तैयारियों में संलग्र रहता है वो।
५२४. कुदरत को सूत्रधार उत्तरदायित्व निभाना है।।
५२५. चल रहीं हर तरफ तैयारियाँ तैयारियाँ।
५२५. कुदरत को तमाशा रात दिन दिखाना है।।
१०६
५२६. अपने अहंकार में न खुद को भरमाना है।।
५२६. कत्र्तापन के बोध से व्यक्तित्व गिराना है।।
५२७. असंख्य पटकथा लिखे जा रहे यहाँ पे हरदम।
५२७. इसकी तैयारी पूरी कि दृश्य फिल्माना है।।
५२८. कुदरत का ए नायाब खेल चलता ही रहता।
५२८. कोई नायक किसी को खलनायक बनाना है।।
५२९. नाट्य पात्रों का सीधे अभिनय चल रहा यहाँ।
५२९. दृश्यांतर होते यवनिका का उठ गिर जाना है।।
५३०. मदारियों सा अक्सर नियंत्रण डोर को थाम के।
५३०. उसे आदमी को नटखट मर्कट सा नचाना है।।
१०७
५३१. कुदरत को क्या क्या न जाने रंगत दिखाना है।।
५३१. कभी के रंक को राजा का कुलदीप बन जाना है।।
५३२. किसी जन्म का दुश्मन घर में ही जन्मता।
५३२. क्या नायाब तरीके से बदला भंजाना है।।
५३३. कोई इस कदर दुश्वारियों का सबब बनता।
५३३. अपना बनकर अपनों को ही दुख पहुँचाना है।।
५३४. कोई अपना कभी नाकों चने चबाता है।
५३४. कई-कई तरीकों से अपनों को सताना है।।
५३५. हो सकता है कि कोई पिछला भँजा रहा हो।
५३५. फकत बेजा ही तोहमत किसी पे लगाना है।।
१०८
५३६. पहला नहीं कई बार का जाना आना है।।
५३६. बिना मिले कोई चेहरा लगे पहचाना है।।
५३७. हो सकता है कि पहले भी हम मिलें हों कभी।
५३७. गुत्थी उलझी हुई है, ए रहस्य अनजाना है।।
५३८. सात जन्मों की बात सच्ची है या कहानी।
५३८. हो सकता कि ये सातवे जन्म का ठिकाना है।।
५३९. इस पड़ाव से हम दोनों को जुदा होना है।।
५३९. मुझे और कहीं तुम्हें कहीं और जाना है।।
५४०. फिर कभी मिलन हो या नहीं न पता हमें।
५४०. इन्हीं लम्हों पे सदियों का प्यार लुटाना है।।
१०९
५४१. खंभे से नरसिंह को अवतरित हो जाना है।।
५४१. सूर को हाथ पकड़ उसे रास्ता दिखाना है।।
५४२. आदमी की आस्था में होती सघनता अगर।
५४२. पाषाण में भी परमेश्वर को उतर आना है।।
५४३. भक्ति की शक्ति बहुत बड़ी होती सब जानते।
५४३. भक्ति से किसी को आता घर मंदिर बनाना है।।
५४४. इबादत में दम अगर तो ईश्वर साथ चलता।
५४४. शरीर सबसे बड़ा परमेश्वर का ठिकाना है।।
५४५. आदमी के विश्वास में शक्ति बहुत बड़ी इसे।
५४५. बड़े-बड़े तूफानों के रूख को मोड़ाना है।।
११०
५४६. पसीने से पिघल धरती को अन्न उपजाना है।।
५४६. श्रमवीरों के श्रम से चमन चहचहाना है।।
५४७. अन्नदाता किसान मजदूर के उन्नयन से ही।
५४७. किसी राष्ट्र का समग्र उत्थान हो पाना है।।
५४८. पूँजीपतियों के हिसाब से ही अब तक चलाया।
५४८. अब किसान मजदूरों के हिसाब से चलाना है।।
५४९. भ्रष्टों मिलावटखोरों को बहुत दी अहमियत।
५४९. मेहनत की रोटी को अब मान दिलाना है।।
५५०. मेहनतकशों के समुचित सम्मान में 'बृजेशÓ।
५५०. राष्ट्र के विकास का परचम लहराना है।।
१११
५५१. कुदरत को कुछ न कुछ कमी सबमें उपजाना है।।
५५१. दुनिया में किसी को न दोषरहित हो पाना है।।
५५२. इसे समझना लाजिमी किसी आदरणीय का।
५५२. न हर कार्य फकत अनुकरणीय हो जाना है।।
५५३. किसी आदरणीय का हर कर्म अनुकरणीय मान।
५५३. खुद को अंधविश्वास जहालत में फँसाना है।।
५५४. बड़े बड़े आदरणियों को हमने देखा उनको।
५५४. दौलत की हवस में फकत खुद को गिराना है।।
५५५. उचित क्या अनुचित क्या यह जानना जरूरी।
५५५. विवेक की कसौटी पे सबको आजमाना है।।
११२
५५६. द्वैत पर अद्वैत पर नाहक रार मचाना है।।
५५६. साकार निराकार परस्पर न दुश्मन बनाना है।।
५५७. सगुण निगुण के दायरे में बाँधना हिमाकत।
५५७. मजहबों के द्वंद्व में जग को नरक हो जाना है।।
५५८. सृष्टि रचयिता एक है, कहने वालों को अक्सर।
५५८. मजहब की आँख की किरकिरी बन जाना है।।
५५९. मजहब के ठेकेदारों का मकसद एक ही लगता।
५५९. फकत उपर वाले के वजूद को सिमटाना है।।
५६०. असीम तो असीम सीमाओं में न बाँधों।
५६०. अपनी हदों में बाँधना हिमाकत कहाना है।।
११३
५६१. जन की श्रद्धा का इन्हें फायदा उठाना है।।
५६१. मजहब के नाम पे उल्लू सीधा कराना है।।
५६२. अपने स्वार्थों में लोग गिर जाते इस कदर।
५६२. खुद भटकना और दूसरों को भटकाना है।।
५६३. आज भगवान का दर दिखाते-दिखाते यहाँ।
५६३. फकत खुद को ही भगवान कहलवाना है।।
५६४. लोगों को भगवान का दर्शन करा न पाये।
५६४. अब खुद ही भगवान का स्वांग रचाना है।।
५६५. इन मजहब के ठेकेदारों का है खेल कैसा।
५६५. धन पे बिकों का निर्लिप्तता पाठ पढ़ाना है।।
११४
५६६. इंसान से इंसानियत को कंपकंपाना है।।
५६६. कुदरत को भी आता कैसे बदला भँजाना है।।
५६७. कभी ज्वालामुखी, कभी सुनामी जलजला।
५६७. फकत विभीषिकाओं से दुनिया को दहलाना है।।
५६८. बहुत हुआ, टूट पड़ा बाँध कुदरत के सब्र का।
५६८. उसे भी आखिर कब तक संयम रख पाना है।।
५६९. इंसां अपनी पे आ अक्सर हदों को लाँघता वो।
५६९. कभी कुदरत को भी अपनी पे उतर आना है।।
५७०. सीमाओं से बाहर जाने को आदमी मचलता।
५७०. 'बृजेश' अंतत: कुदरत को भी मचल जाना है।।
११५
५७१. वतनपरस्तों को एहसास कि मूल्य चुकाना है।।
५७१. स्वाधीनता को माना सबसे बड़ा खजाना है।।
५७२. स्वतंत्रता की देवी कभी कुर्बानी माँगती।
५७२. आजादी की मशाल को रक्त से जलाना है।।
५७३. मिटा दी जवानी मादरे वतन पे अपनी।
५७३. हँसते-हँसते फकत वतन पे जान लुटाना है।।
५७४. हर जुल्मोसितम को अपने सीने पे झेला।
५७४. वे सोचते भी न थे कि पीठ दिखाना है।।
५७५. शहीदों की शहादत पर गर्व हम सभी को।
५७५. कुर्बानियों को याद कर अश्क छलक जाना है।।
११६
५७६. कभी आसमाँ से सूरज को आग बरसाना है।।
५७६. कभी तूफानों को सर की छत उड़ाना है।।
५७७. हैरतों में डालता यह देखकर आज 'बृजेशÓ।
५७७. कुछ इस कदर कुदरत का मेहरबां हो जाना है।।
५७८. कहीं अतिवृष्टि कहीं अनावृष्टि का आलम।
५७८. इस तरह कुदरत को कहर आज बरपाना है।।
५७९. कभी सितारों की ऐसी स्थिति बन जाती।
५७९. रक्त प्यासों को फकत घमासान मचाना है।।
५८०. कुदरत की तूलिका से इस तरह हो रहा रेखांकन।
५८०. फकत संसार का आँगन लहू से सजाना है।।
११७
५८१. पृथ्वी ने दिया हमें सौगातों का खजाना है।।
५८१. आदमी की हरकतें फकत एहसान झुठलाना है।।
५८२. पृथ्वी प्रदत्त उपहारों में आकंठ डूबे हैं हम।
५८२. पर कुछ न कुछ तो धरती का कर्ज लौटाना है।।
५८३. धरती को जल कुछ वापस दे सकें अगर तो।
५८३. ये कृतघ्रता का बोझ कुछ सर से हटाना है।।
५८४. पीढिय़ाँ अदूरदर्शिता के लिए कोसेंगी।
५८४. सम्हल जाए अन्यथा भविष्य में पछताना है।।
५८५. धरा को जल्द जल वापस करें, अगर खुद को।
५८५. आगामी पीढिय़ों की नजरों में न गिराना है।।
११८
५८६. उनके इम्तिहान पे कितनों को जान गँवाना है।।
५८६. वो कातिल हैं या मिजाज आशिकाना है।।
५८७. एक ईशारे पे लोग अपनी जान गँवा देते।
५८७. किसी की निगाह इस कदर जालिमाना है।।
५८८. बार-बार जलता फिर भी मिलने को मचलता।
५८८. शमा की लौ पे खुदखुशी कर लेता परवाना है।।
५८९. तीखी चितवन पे जाने कितने मर मिटे फिर भी।
५८९. चितवन की धार बार-बार आजमाना है।।
५९०. माना मजबूरियों में किसी की बेवफाई।
५९०. पर उनका क्या जिनका ये शगल हो जाना है।।
११९
५९१. कैसे भी औलाद का जीवन बनाना है।।
५९१. अभावों में भी बूते से अधिक लगाना है।।
५९२. माँ-बाप की जिंदगी का एक ही होता मकसद।
५९२. संतान की राहों पे सुखों का पुष्प बिछाना है।।
५९३. माँ-बाप का खाँसना महफिल में खलल मानना।
५९३. बुढ़ापे की मजबूरियों पे न तरस खाना है।।
५९४. जिसने लोरी सुनाई, जीवन लगाया उनको।
५९४. दो पल की मीठी बातों के लिए तरसाना है।।
५९५. माँ-बाप संतानों के लिए देवता से कम नहीं।
५९५. उन्हें तपसी सा निज जीवन को तपाना है।।
१२०
५९६. कभी इसे आबेहयात से नहलाना है।।
५९६. कभी कालकूट हलाहल में डूबाना है।।
५९७. जिंदगी की बंदगी किस अल्फाज में करें।
५९७. जिंदगी का फलसफा समझ न आना है।।
५९८. अक्सर खैरख्वाह समझता इसको आदमी।
५९८. मगर चोट खाने पे उसको तिलमिलाना है।।
५९९. कभी खुशगवार लगती अपनी जिंदगी तो।
५९९. कभी दुश्वारियाँ लादकर दिल को दहलाना है।।
६००. 'बृजेश' जिंदगी की कोंख से अमृत और विष।
६००. फकत दोनों को यहाँ साथ ही साथ आना है।।
१२१
६०१. कभी जीते जी अपनी चिता को सजाना है।।
६०१. कभी खुद को गम के समंदर में डूबाना है।।
६०२. दर्द की दरिया में डूबना उतराना कभी।
६०२. जल विहिन मीन सा कभी तडफ़ड़ाना है।।
६०३. जीवन और कुछ नहीं दर्द का कारवाँ भर है।
६०३. आदमी को कभी जलते मरूथल में तपाना है।।
६०४. सत्कर्मों से इस कदर जिंदगी को विवश कर दें।
६०४. उसे फख्र हो कि दहलीज पे सर झुकाना है।।
६०५. कुछ ऐसा कर जायें हम यहाँ पर 'बृजेश'।
६०५. जिंदगी मजबूर हो जाये कि हुक्म बजाना है।।
१२२
६०६. जल आबेहयात इसे जीव में जीवन पहुँचाना है।।
६०६. संजीवनी इसे जीव को जीवन से मिलाना है।।
६०७. जल व पर्यावरण को खत्म करने की साजिश।
६०७. फकत आदमी के वजूद को मानो मिटाना है।।
६०८. जल के सानिध्य में पलती रही हैं सभ्यताएँ।
६०८. पानी को पीना पानी से ही नहाना है।।
६०९. जल से ही होता श्राद्ध जल से ही आचमन।
६०९. जल के बिना न धर्म कर्मकांड हो पाना है।।
६१०. वेद शास्त्र सब जोर देकर कहते 'बृजेश'।
६१०. जल से ही आई दुनिया, जल में ही समाना है।।
१२३
६११. जल की महत्ता शिद्दत से हर किसी ने माना है।।
६११. जल से ही सृष्टि में जीवन को आना है।।
६१२. गुणगान करे किन शब्दों में जल की महत्ता का।
६१२. जल से सृष्टि जल को प्रलय भी उपजाना है।।
६१३. जल को व्यर्थ ही बरबाद करते रहते हैं हम।
६१३. एक दिन ना मिले जल जलजला आ जाना है।।
६१४. तन के पंचमहाभूतों में प्रमुख होता है जल।
६१४. जलतत्त्व कमी से जीवन को नष्ट हो जाना है।।
६१५. प्रमुख आधार जल ही होता है जीवन का।
६१५. 'बृजेश' पानी से ही जीवन पनप पाना है।।
१२४
६१६. सहेजकर संरक्षित रखना न व्यर्थ गँवाना है।।
६१६. जल दुनिया का सबसे बड़ा खजाना है।।
६१७. जल से ही पेड़ पौधों को जीवन पाना।
६१७. 'बृजेश' खेतों में पहुँच इसे अन्न उपजाना है।।
६१८. देह या आँखों का हो पानी तो पानी है।
६१८. पानी बिन मनुज शरीर शव सा हो जाना है।।
६१९. जहाँ जल वहाँ रेलमपेल सी जिंदगी का जलवा।
६१९. जहाँ नहीं उसे फकत श्मशान ही गिनाना है।।
६२०. जल बिना धरती की कोख सूनी-सूनी।
६२०. मरूस्थल सा चमन पड़ा रहता वीराना है।।
१२५
६२१. जल के मोल को समझें न व्यर्थ बहाना है।।
६२१. जल के बिना ए जग जीव विहिन हो जाना है।।
६२२. बेशकीमती इस तोहफे को संभाले रहना।
६२२. कुदरत का दिया ये सबसे बड़ा नजराना है।।
६२३. जल को न समझो महज खेलने का सामान।
६२३. ईश्वर का प्रदत्त आबेहयात गाइबाना है।।
६२४. ऊपरवाले की रहमत की कोई हद होती नहीं।
६२४. उसकी रहमत पे, उसकी शान में गुनगुनाना है।।
६२५. जल खत्म हो अगर तो दुनिया का क्या होगा।
६२५. सोचने मात्र से ही शरीर को थरथराना है।।
१२६
६२६. पन्ने पन्ने पर लिखा कि इसको बचाना है।।
६२६. जल अपव्यय को शास्त्रों ने अपराध माना है।।
६२७. जल के प्रदोहन में विवेक की होती जरूरत।
६२७. जितनी जरूरत हो उतना ही प्रयोग लाना है।।
६२८. सारे संकटों से बढ़के जल का अभाव होता।
६२८. जल के बिना सकल जीवन खत्म हो जाना है।।
६२९. जल का दोहन करते रहे पर न वापस किया।
६२९. खर्चे तो कुबेर का भी खाली होता खजाना है।।
६३०. खाते में डालने की जरूरत न समझा आदमी।
६३०. ठान लिया कि केवल भुनाना ही भुनाना है।।
१२७
६३१. सौगात समझ जिसे तू खुशियाँ माना है।।
६३१. वो कुछ और नहीं फकत दुखों का खजाना है।।
६३२. कामना और वासना की इंतिहा जब होती।
६३२. जितना भी धंसों बस धंसते ही जाना है।।
६३३. दुश्वारियों से अक्सर दो चार होना होता।
६३३. हर कदम ख्वाबों का दुश्मन बना जमाना है।।
६३४. रखो तुम अपनी ख्वाईशों को छुपाकर हमेशा।
६३४. मन की मन ही रखना सपनों को टूट जाना है।।
६३५. कामयाबी की लालसा लिए हम घूमते मगर।
६३५. जाने कब मिल जाए असफलता का नजराना है।।
१२८
६३६. संक्षिप्त पथ तलाशना खुद को गड्ढे गिराना है।।
६३६. बिन योग्यता का सम्मान खुद को ठगाना है।।
६३७. माना अंतिम लक्ष्य तू ही होती किसी की।
६३७. मगर पहले ही पाना खुद को उलझाना है।।
६३८. तुम तक पहुँचे मगर काबिलियत को पाकर।
६३८. पहले मिलना संभावनाओं को अटकाना है।।
६३९. ए शोहरत तुमसे बस एक ही गुजारिश मेरी।
६३९. रोकना नहीं मुझे दूर बहुत दूर जाना है।।
६४०. भ्रष्ट करती किसी को बिन साधना की सिद्धियाँ।
६४०. इसे न जाने कितनी प्रतिभाओं को भटकाना है।।
१२९
६४१. देखा कई को मुँहजोर की जिंदगी बिताना है।।
६४१. गिरकर कैसे भी सम्मान पदक हथियाना है।।
६४२. आत्मा की आवाज अनसुना कर चलते रहे।
६४२. अपनी प्रज्ञा पे मानो खुद ही गाज गिराना है।।
६४३. इल्म को हासिल करने साधना की जरूरत।
६४३. समय पूर्व के शिशु को न सही पनप पाना है।।
६४४. अपने जमीर से ही छुपते रहने की नियति।
६४४. फकत खुद के वजूद का मजाक उड़ाना है।।
६४५. उसे जाहिल ही मानना लाजिमी है 'बृजेश'।
६४५. बुलंदी पिछले चोर दरवाजे जिसे अपनाना है।।
१३०
६४६. याद आता उसका बुलबुल सा चहचहाना है।।
६४६. बिटिया बिदा करना दिल पे पत्थर रखाना है।।
६४७. बिटिया की बिदाई का गम ऐसा गहरा होता।
६४७. सावन-भादो सा नैनो को अश्क बरसाना है।।
६४८. माता पिता के जिगर का टुकड़ा है वो मगर।
६४८. उसे किसी और घर आँगन को सरसाना है।।
६४९. आज तक महकाती रही बाबुल के घर को।
६४९. सद्भाव सुगन्धि से अब सासुरे को महकाना है।।
६५०. पहले शादी की फिक्र मगर विदा होते ही।
६५०. माँ बाप का मुख किस कदर कुम्हलाना है।।
१३१
६५१. बुजुर्ग का दिन काटना जैसे भी मन बहलाना है।।
६५१. अक्सर नाती पोतों से गहरा हो जाता याराना है।।
६५२. बालपन से बुढ़ापे की यात्रा कुछ लम्बी मगर।
६५२. बुढ़ापे से सीधे ही बचपने में जाना है।।
६५३. भूले भटके मुंह से कुछ का कुछ निकल जाता।
६५३. परिजन कहते कि बुढ़ऊ का ए सठियाना है।।
६५४. एक तरफ जीवन का गहन अनुभव बाँटना।
६५४. दूसरी तरफ बात बेबात में चिड़चिड़ाना है।।
६५५. फिर जन्म लेकर बचपने में लौटना है इसलिए।
६५५. 'बृजेश' बुढ़ापे में मिजाज हो जाता बचकाना है।।
१३२
६५६. फितरत अवाम की खुशियों में आग लगाना है।।
६५६. फिर नीरों सा बेफिक्र हो बंशी बजाना है।।
६५७. हुक्मरानों की हरकतों से दिल दहलता।
६५७. फकत अवाम के अरमान पे पानी फिराना है।।
६५८. जनमन की सेवा शपथ ले खुद की सेवा कराना।
६५८. अपनी हरकत से इनको बाज नहीं आना है।।
६५९. आंकड़ों के खेल में महारत है हासिल इन्हें।
६५९. उपलब्धियाँ एक का दस आता गिनाना है।।
६६०. जो एक बार गिरे तो फिर गिरते ही चले गये।
६६०. तय नहीं कि किस हद तक खुद को गिराना है।।
१३३
६६१. सबसे बड़ी जीत अपनों को जीताना है।।
६६१. कोशिश अपनों के दामन खुशियाँ बरसाना है।।
६६२. हर खेल को न जीतने का ही मकसद चाहिए।
६६२. जीत से भी बढ़के जीत कभी खुद को हराना है।।
६६३. तर्क कुतर्क बलजोरियों से लोग अपनी मनवाते।
६६३. हम भी ढाने संयम का लोहा मनवाना है।।
६६४. जीवन को सुखी रखना तो जानना लाजिमी।
६६४. लम्हों की प्रभुता को प्रलंब पछताना है।।
६६५. बात ही बात में बात बिगड़ जाती इस कदर।
६६५. मुँह लड़ाना रिश्ते का जनाजा उठाना है।।
१३४
६६६. उनका काम जबरिया एहसान जताना है।।
६६६. शेखचिल्ली का उनको किरदार निभाना है।।
६६७. मुगालते में जी रहे अक्सर उनका है मानना।
६६७. मेरी सफलता उनके कदमों तले से जाना है।।
६६८. खुद की तारीफ करते न कभी थकते वो ऐसे।
६६८. अपने आप में मगन फकत गाल बजाना है।।
६६९. लग्गू झब्बुओं से घिरने की आदत उनकी।
६६९. कूप मंडूक सा इसी को दुनिया माना है।।
६७०. यहाँ अक्सर ऐसे मिलते हैं लोग जिनको।
६७०. चापलूसों से अपनी हैसियत अँकवाना है।।
१३५
६७१. जल में ही अंतर्निहित जीवन-तत्त्व माना है।।
६७१. प्रकृति प्रदत्त सबसे बड़ा जल ही खजाना है।।
६७२. सारी दुनिया ही इसके पीछे भाग रही है।
६७२. जल के जलवे से अचंभित सारा जमाना है।।
६७३. ऋषियों मनीषियों वैज्ञानिकों ने हरदम ही।
६७३. जल को सृष्टि के विकास का आधार माना है।।
६७४. मनीषी जलविज्ञानवेत्ता को प्रणम्य मानते।
६७४. अपने ज्ञान से जिन्हें जग को तृप्त कराना है।।
६७५. अंतर्मन से आज सबको संकल्प लेना है कि।
६७५. जल संरक्षण जीवन का मुख्य लक्ष्य बनाना है।।
१३६
६७६. इस जिंदगी का न कोई मकसद बनाना है।।
६७६. यत्र तत्र विचरते अपना दिन बिताना है।।
६७७. चित्त चंचल मन भटकता ही रहता हरदम।
६७७. यहाँ की भुल भूलैयों में खुद को भटकाना है।।
६७८. संकल्पों की कोंख से सफलता उपजती सदा।
६७८. शिद्दत से जुटना है कामयाबी यदि पाना है।।
६७९. परिश्रम से कौन सी उपलब्धि हासिल न होती।
६७९. धरा गगन कर्मठता का नारा गुंजाना है।।
६८०. चतुर आदमी को जाना कहीं और था मगर।
६८०. आदमी की फितरत, कहीं और ही जाना है।।
१३७
६८१. सियासत का फर्ज समस्याओं को सुलझाना है।।
६८१. अवाम की उलझनों को न और बढ़ाना है।।
६८२. शपथ ली थी जन मन की हृदय से सेवा की।
६८२. सियासतदारों को चाहिए शिद्दत से निभाना है।।
६८३. आलोचनाओं से ही केवल बात बनती नहीं।
६८३. आज मसलों पे समुचित समाधान सुझाना है।।
६८४. हुक्मरानों की मनमानियाँ बढ़ती जा रही।
६८४. ए सब्र के पैमाने को मानों छलकाना है।।
६८५. दबे कुचले हक पे सामने खड़े हो जाते।
६८५. धैर्य के तटबंध का कभी यूँ टूट जाना है।।
१३८
६८६. आत्माएं सोई सत्य का नगाड़ा बजवाना है।।
६८६. अब भी चेत जाओ सबको समझाना है।।
६८७. सप्तर्षियों के सानिध्य अभाव में कितने ही।
६८७. रत्नाकारों को रत्नाकर ही रह जाना है।।
६८८. कुटुम्ब परिवार धन संपदा के हिस्सेदार।
६८८. दौलत के पाप पर न कतई हिस्सा बंटाना है।।
६८९. जितना जल्दी समझ लें उतना ही अच्छा।
६८९. फकत खुद के हिस्से सिर्फ पाप ही आना है।।
६९०. आज गली गली में सप्तर्षियों की जरूरत।
६९०. रत्नाकारों के सोये जमीरों को जगाना है।।
१३९
६९१. नतीजे को नहीं सिर्फ सिफर ही रह पाना है।।
६९१. मामले को इससे भी नीचे तक जाना है।।
६९२. जहाँ सुकर्म गर्व से कद बढ़ जाता किसी का।
६९२. वही घमंड का काम पतन के गर्क गिराना है।।
६९३. गर्व घमंड के दरमियाँ एक झीना सा परदा।
६९३. जरा सी चूक होते किरदार बदलाना है।।
६९४. अपनी किस्मत को न सँवार सके मगर।
६९४. भाग्य विधाता का किरदार निभाना है।।
६९५. सर्वशक्तिमान खुद को समझ लेता आदमी।
६९५. तब कुदरत का ठानना कि गरूर मिटाना है।।
१४०
६९६. सत्य की कसौटी का परीक्षण कराना है।।
६९६. किसी सत्य पे चलना दिल को दहलाना है।।
६९७. भले एक हरिश्चंद कसौटी पे खरा उतरा।
६९७. मगर अब सोचना भी मन को सिहराना है।।
६९८. स्वप्र के वचन की मान रखना दूर की बात।
६९८. आज वायदों से सरेआम पलट जाना है।।
६९९. कतई मुझे हैरतों में न डालता यह देख।
६९९. हरिश्चंदों की नस्ल का खात्मा हो जाना है।।
७००. अपने को दाव लगाना व्यक्तिगत मामला।
७००. पर क्या अच्छा परिवार की बलि चढ़ाना है।।
१४१
७०१. अपने परिवार पे जुल्मों का पर्वत ढहाना है।।
७०१. ऐसी सत्यवादिता से फकत मन को थर्राना है।।
७०२. स्वप्र का वायदा याद रहा मगर ताज्जुब।
७०२. सात फेरों के वचन का न याद रह पाना है।।
७०३. राष्ट्रहित में कितना भी बड़ा बलिदान कम।
७०३. विवेक की कसौटी पे सत्य को कसाना है।।
७०४. धर्मपत्नी के सम्मान की रक्षा न कर सके।
७०४. हरिश्चंदों को इस कदर मूल्य चुकाना है।।
७०५. खुद के धैर्य संयम की परीक्षा अच्छी बात होती।
७०५. मगर क्या अच्छा परिजनों को दाव लगाना है।।
१४२
७०६. कई प्रश्रों का उत्तर अनुत्तरित रह जाना है।।
७०६. असल भूल झुनझुनों पे खुद को बहलाना है।।
७०७. कौन हूँ! कहाँ से आया! क्या मकसद मेरा।
७०७. खोज के परिणाम को खुद को ही बताना है।।
७०८. दुनिया को खोजने की कवायद में लगे हम।
७०८. सबसे जरूरी पहले खुद को खोजवाना है।।
७०९. विचारों के पतवार बिन जीवन नैया खे रहे।
७०९. मकसद भूल ए खुद को लक्ष्य से भटकाना है।।
७१०. जीवन की सबसे बड़ी आराधना और साधना।
७१०. जीवन देवता को सतत् पूजना जगाना है।।
१४३
७११. पतन गर्क में समाना है, उबर न पाना है।।
७११. लाखों बेगुनाहों के कत्ल का फल पाना है।।
७१२. जेहादी फसादी आज जी का जंजाल बने।
७१२. भस्मासुरों को पालने का मूल्य चुकाना है।।
७१३. भारत को विनष्ट करने का मंसूबा पालते।
७१३. बना विश्व का सबसे बड़ा आतंक ठिकाना है।।
७१४. आमने सामने मैदान में मात खाई हरदम।
७१४. दहशतगर्दों के दम खुद को ऊपर बताना है।।
७१५. हमारे धैर्य को न कमजोरियाँ समझे वो।
७१५. कलहप्रिय पड़ोसी को शिद्दत से चेताना है।।
१४४
७१६. मूल्यांकन कसौटी पे खुद को कसाना है।।
७१६. क्या खोआ क्या पाया हिसाब लगाना है।।
७१७. खाना पीना मौज मस्ती अलावे क्या किये।
७१७. अपनी जिंदगी का सही औकात अंकवाना है।।
७१८. क्यों कौडिय़ों के मोल इसको हम बेच रहे।
७१८. बेशकीमत रत्न को ना यूँ ही लुटाना है।।
७१९. जीवन का एक-एक लम्हा होता कीमती।
७१९. जिंदगी जीने का पावन मकसद बनाना है।।
७२०. जो हो गया सो हो गया अब ठानना है कि।
७२०. बेशकीमत जिंदगी न नाहक गंवाना है।।
१४५
७२१. कुछ का काम षडय़ंत्रों का दुष्चक्र रचाना है।।
७२१. उनकी नीयत सदा सही राह से भटकाना है।।
७२२. जिंदगी में ऐसे लोग मिल जाते हैं अक्सर।
७२२. जिन्हें दोस्ती की आड़ पीठ छुरे धंसाना है।।
७२३. चिकनी चुपड़ी वालों पे रखना सतर्क नजर।
७२३. जरा सा चुकना कि अपने को ही छलाना है।।
७२४. साथ दिखने वाला न हरदम जरूरी होता की।
७२४. मकसद उसका सदा अपना साथ निभाना है।।
७२५. कई सहचर भी कामयाबी पे जलते हैं अक्सर।
७२५. गफलत पे खुद को षडय़ंत्र शिकार बनाना है।।
१४६
७२६. आदिकाल से इसकी महत्ता को पहचाना है।।
७२६. पेड़ पौधों को देवस्वरूप में ही जाना है।।
७२७. पेड़ पौधे की महत्ता प्रतिपादित पन्ने पन्ने पे।
७२७. वेद पुराणों में इसे प्राणाधार माना है।।
७२८. वृक्षारोपण परम पुनीत मान शास्त्र का।
७२८. एक पेड़ दस पुत्रों सा हितकारी ठहराना है।।
७२९. अखबारों में फोटो छपे आज एक ही है लक्ष्य।
७२९. बस मुँह से पर्यावरण-पर्यावरण चिल्लाना है।।
७३०. पर्यावरण पर प्रतिपल सजग थे पूर्वज हमारे।
७३०. पेड़-पौधे से प्राणवायु प्रवाहित माना है।।
१४७
७३१. ठाने पेड़ पौधों के जंगल को कटाना है।।
७३१. क्योंकि अब कांकरीट का जंगल उगाना है।।
७३२. तप रही धरती तप रहा आसमान आज।
७३२. इस अंध प्रगति का मूल्य सबको चुकाना है।।
७३३. जिसको देखो वही उजाडऩे में लगा हुआ।
७३३. आज महज नारा कि पर्यावरण को बचाना है।।
७३४. कई-कई संस्थायें ढोंग रचाती फिरती।
७३४. वृक्षारोपण पे सस्ती लोकप्रियता कमाना है।।
७३५. पेड़ों की महत्ता ज्ञान पूर्वजों को तभी तो।
७३५. माने कि बड़े पुण्य का काम पेड़ लगाना है।।
१४८
७३६. उसे पता किस तरह हालात मुट्ठी में लाना है।।
७३६. सीना ताने खड़ा जो आत्मवीर कहाना है।।
७३७. कुदरत का इम्तिहान चलता ही रहता।
७३७. बवंडरों का काम आना और जाना है।।
७३८. हालात से मुकाबले का न किसी का हौसला।
७३८. एकमात्र हल सूझे कि आत्मघात अपनाना है।।
७३९. दुश्वारियों को सहता कोई नियति मानता।
७३९. किसी को यूँ जीने का मिल जाता बहाना है।।
७४०. परिस्थितियों से लडऩे का हौसला जो रखता।
७४०. उसकी मुट्ठी में तूफानों को भी समाना है।।
१४९
७४१. अगर चाहत है कि आत्म सम्मान बचाना है।।
७४१. ठान लो कि सबसे पहले दौलत कमाना है।।
७४२. मशक्कत से योग्यता के दम पहुँच बुलंदी पे अगर।
७४२. शिखर बने रहना लोहे के चने चबाना है।।
७४३. आर्थिक अभाव में निश्चित कद बौना ही होता।
७४३. धर्नाजन को सबसे बड़ा इल्म मानता जमाना है।।
७४४. एडिय़ाँ घिसते जिंदगी सारी गुजर जायेगी।
७४४. इल्म की बदौलत कठिन पहचान बनाना है।।
७४५. किताबों की बातें किताबों में ही अच्छी।
७४५. अच्छाई से नहीं कद दौलत से नपाना है।।
१५०
७४६. धन दौलत से कौन अघाया किसे अघाना है।।
७४६. फिर भी हैसियत दौलत से ही अँकाना है।।
७४७. ऊपर उठने की फितरत में नीचे गिरते ही गये।
७४७. तय करना होगा खुद को कहाँ तक ले जाना है।।
७४८. हवस किसी की पूरी होती नहीं कभी भी।
७४८. वासनाओं का काम पतन के गर्क गिराना है।।
७४९. तृष्णा खा जाती सदाचार इसका काम एक ही।
७४९. आदमी के जमीर को रसातल पहुँचाना है।।
७५०. सदाकत की विरासत सबसे बड़ी विरासत।
७५०. ए पीढिय़ों के वास्ते अनमोल खजाना है।।

Friday, April 1, 2011

समाधान (प्रलंब गजल) भाग 1

वतन, जन और धन की गाथा है 'प्रलंब गजल-समाधान'               - डॉ. विमल कुमार पाठक
एक अद्भुत और ऐतिहासिक कार्य का संपादन कर रहे हैं-पेशे से इंजीनियर, स्वभाव से संवेदनशील साहित्यकार, धर्म और कर्म में राष्ट्र रक्षा हित तत्पर सेनानी कर्तव्य निभाते और राजनीतिज्ञों के दांव-पेंच तथा दोगलेपन से त्रस्त अद्र्ध-निद्रित, मूच्र्छित अवस्था में पहुंचे आम जन को जगाने के लिए प्रतिबद्ध, देशभक्तों के चारण के रूप में प्रतिष्ठित जागरूक कवि डॉ. बृजेश सिंह। राष्ट्र के गौरव सपूत महाराणा प्रताप पर डॉ. बृजेश सिंह के द्वारा दस-पंद्रह वर्षों तक सतत् किए गए शोध, राजस्थान की वीर भूमि में राणा प्रताप के चरण जहाँ-जहाँ पड़े उन सभी पावन स्थलों की रजों को अपने मस्तक में धारण कर वांछित जानकारियों के संकल्प, लेखन, संपादन और पुस्तकाकार उनके प्रकाशन का अति दुष्कर कार्य करके उन्होंने अपने क्षत्रित्व जन्म को धन्य किया है- अपने जीवन को सार्थक किया है। धन बटोरने, स्वर्गिक सुख-सुविधाएँ संग्रहण करने के पीछे पगलाए लोगों की जमात में डॉ. बृजेश सिंह जैसा उदात्त, विचारवाद व्यक्ति शायद करोड़ों में एकाध ही मिले-मेरी अपनी यह दृढ़ मान्यता है।
विगत दस-बारह वर्षों से मेरी, उनसे मुलाकातें प्राय: बिलासपुर के विभिन्न समारोहों, कार्यक्रमों, उत्सवों में होती रही है। अचरज होते रहा है प्रारंभिक मुलाकातों में कि वे राष्ट्रीय अस्मिता, हमारे गौरव राष्ट्र भक्तों, साहित्य, संस्कृति और देश के आज के दिन-ब-दिन गिरते हालातों पर ही चर्चाएं करने में दिलचस्पी लेते रहे हैं। साहित्य, संस्कृति और राष्ट्रीय भावना के विकास के लिए, चिंतन मनन करने, विद्वानों से तद्-विषयक बातें सुनने, चर्चाएँ करने और अपना मंतव्य सुनाने में न खुद कंजूसी करते, न सामने वाले को करने देते। ऊँचे पूरे क्षत्रित्व ओज से परिपूर्ण बलिष्ठ देह-यष्टि वीरोचित भाव-भंगिमा वाले चेहरे में व्यवस्थित दाढ़ी मूंछ से सजे संवरे सदैव मुस्कराते मुखमंडल से अपनी सहृदयता और सरसता से सबको आकर्षित करने वाले डॉ. बृजेश सिंह के लेखन के साथ एक धनात्मक संयोग यह भी है कि वे गद्य और पद्य, साहित्य की दोनों विधाओं में समान गति से रचना-कर्म करते जाते हैं और जो कुछ भी उनका सृजन होता है, चिंतन और मनन करने की काबिलियत से ओत-प्रोत और प्रशंसनीय होता है। उनके निर्देशन में प्रकाशित 'विकास-संस्कृति' विगत चार वर्षों से यांत्रिकी, तकनीकी, साहित्यिक और सांस्कृतिक गौरव-गाथा के एक महत्त्वपूर्ण दस्तावेज के रूप में डॉ. बृजेश सिंह की पत्रकारिता के क्षेत्र में अच्छी, भली और गहरी पैठ और सूण्-बूझ की दास्तान को प्रकट करने वाली बहु प्रशंसित त्रैमासिक पत्रिका है।
देव वाणी संस्कृति में संगीत, साहित्य और कला की अधिष्ठात्री देवी माँ सरस्वती पर रचित और चर्चित गीत काव्य, आध्यात्मिक और भगवद्-भक्ति के हिंदी भजन और सम-सामयिक विषयों पर मुक्तक एवं अन्य कविताओं में अपने भाव भरने में डॉ. बृजेश सिंह सफल रहे हैं और कवि के रूप में समादृत भी हुए हैं।
मुझे उनकी नई और अद्भुत रचना-धर्मिता से परिचित होने का हाल ही में सुयोग मिला। यह पढ़ और कढ़ कर ताज्जुब हुआ कि हिंदी और संस्कृत के छंदों में गीतों के इस रचयिता ने उर्दू भाषा के अति लोकप्रिय छंद/बहर 'गजल' लेखन में भी अपनी प्रतिभा के तेवर प्रदर्शित किए हैं। हिंदी में गजल लेखन के क्षेत्र में सर्वाधिक लिखने और लोकप्रियता अर्जित करने वाले दुष्यंत कुमारजी के साथ कुछेक हिंदी के कवियों के नाम हैं जो उर्दू गजल के ढांचे में (बहर/छंद) अपनी हिंदी की गजले लिखकर यश अर्जित किए हैं-नीरज जी, शमशेर बहादुर सिंह, देवेन्द्र शर्मा इंद्र, बेकल उत्साही, मुनव्व राणा, निदा फाजली, चंद्रसेन विराट, हरीश निगम, ओम प्रकाश चतुर्वेदी पराग, कमलेश भट्ट कमल, डॉ. कुंअर बैचेन, विज्ञान व्रत, राम मेश्राम, शेरजंग गर्ग, डॉ. गौरीशंकर 'पथिक आदि। छत्तीसगढ़ के हिंदी गजलकारों में रायगढ़ के स्व. बंदे अली फातिमी, धमतरी के स्व. मुकीम भारती, भिलाई के श्री अशोक शर्मा, दुर्ग के श्री मुकुन्द कौशल और डॉ. संजय दानी, रायपुर की नीलू मेघ और कोरबा की श्रीमती 'दीप दुर्गवी के नाम उल्लेखनीय हैं।
'समाधान (प्रलंब गजल) की 2000 शेर के प्रकाशनोपरांत मुझे लगता है कि 'महा-कवि' की तर्ज पर डॉ. बृजेश सिंह जी 'महा गजलकार' के रूप में विख्यात हो जाएंगे और हमारे छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करेंगे। 'समाधान' की गजलों में राष्ट्र की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं पर जहाँ गजलकार की चिंता के दर्शन होते हैं वहीं हमारे राष्ट्रीय परिदृश्य की अनेक झांकियां हमें दिखलाई देती हैं जो गौरवशाली भी हैं, प्रमुदित प्रफुल्लित भी करती हैं और राष्ट्रीय वैभव का बखान करतीं, पुरातन वैभव का स्मरण कराती हैं। दूसरी ओर आजादी के घटना चक्रों राष्ट्रीयता की भावना के लोप, प्रजातंत्र के नाम पर देश को कई फिरकों में बांटने की राजनीतिज्ञों की साजिशों, सरकारी तंत्र पर हावी होने के लिए की जा रही निम्नस्तरीय हरकतों, भ्रष्टाचरण में डूबे समूचे सरकारी तंत्र, जन-आक्रोश, आधी से अधिक आबादी की भूखमरी में जीवन यापन की नियिति, नक्सलाइट समस्या, देश की रक्षा और शांति बहाली के लिए सिर पर कफन बांध कर चौकसी करने वाले सीमा के सैनिक, नक्सली आतंक से जूझते पुलिस, सेना के जवान और गरीबों के कुनबे, नेताओं की मौज मस्ती, साधू, संत, प्रवचनकर्ताओं के नाम पर रंगे कपड़ों में सुसज्जित, धन पिपासु, समस्त ऐश्वर्यों से सम्पन्न व्यभिचारी लोगों पर कटाक्ष, देश की अस्मिता की रक्षा के लिए देशवासियों को 'एक बनो, नेक बनो' और शहीदों के बलिदान को कलंकित करने वालों की फौज के स्थान पर राष्ट्रीयता, पवित्रता और चरित्र की उज्ज्वलता का संदेश देने वाली ये गजलें निश्चितरूपेण जन-मन को भायेगी, लोगों के कंठों में विराजेंगी और वैचारिक क्रांति लायेंगीं, मुझे विश्वास है। आज की आवश्यकता ऐसे ही सृजन की है।

समाधान (प्रलंब गजल)  
......... कुछ अंश......
१
नाहक गिला शिकवा नाहक ही खौफ खाना है।।
काल के गाल में आखिर सबको ही समाना है।।
जानते आखिरी अंजाम हर शै का यही होता।
फिर भी जाने क्यों मौत के दहशत में जमाना है।।
लाद देती है तमाम दुश्वारियाँ जमाने की।
फिर भी जिंदगी का काम एहसान जताना है।।
ऐसा कुछ कर जायें हँसते-हँसते जाएँ हम।
जंजालों में क्योंकर मन को उलझाना है।।
कौन रोक सका जो रोकने की फिराक में हम।
'बृजेश' जब मौत को आना है तो आना है।। 
२
नये नये तरीकों से इसे आदमी को सताना है।।
इंसां की समझ के बाहर तकदीर का फसाना है।।
अपनी तरफ खींच लेती है किस्मत सभी को।
अपने-अपने हिस्से का सबको ही चुकाना है।।
जिंदगी के सुमन संग कांटों की वेदना मगर।
पुष्प गुलाबों सा खारों में भी मुस्कुराना है।।
आदमी का सुख चैन गँवारा नहीं होता इसको।
मुकद्दर का काम फकत सबको ही नचाना है।।
करनी ही भाग्य में बदलती जीवन का सच यही।
कर्मों का फल आदमी को पाना है तो पाना है।।
३
कभी अपना ही वजूद लगे कि बेगाना है।।
अपरिचित अपना ही व्यक्तित्व अनजाना है।।
पल पल बदलती रहती रूप रंग जिंदगी की।
कभी श्रृंगार में डूबे कभी मन सूफियाना है।।
कभी उठते कभी गिरते वक्त एक सा न होता नहीं।
जीवन का सत्य कभी खोना कभी पाना है।।
एक पल हंसाती तो दूसरे पल रूलाती।
जाने कैसा ए जिंदगी का अफसाना है।।
कुदरत का खेल अनोखा मिलता कभी धोखा।
सौगातों का पिटारा कभी सर्वस्व गंवाना है।।
४
काबिलियत के दम बढऩे का ख्याल बचकाना है।।
सिर्फ इल्म के सहारे ही न ऊपर उठ पाना है।।
फकत उन्हीं का जमाना होता है आज।
सियासी दहलीज पर जिनका गिड़गिड़ाना है।।
खुद्दारी नन्हीं जान पे जमाने की रूसवाईयाँ।
खुद्दार को तलवार की धार पैर रखाना है।।
सच्चाई और खुद्दारी को सियासत में आज।
आग की दरिया से मानो गुजर के जाना है।।
कलमकार बिरले ही काबिलियत से आगे बढ़ते।
सियासत में जमाना आता उन्हीं का जमाना है।
५
अपनी गजल खुद को ही शिद्दत से सुनाना है।।
सोते जागते इसे मन ही मन गुनगुनाना है।।
मेरी लाड़ली बिटिया है मेरी हिन्दी गजल।
मकसद दुनिया की बुरी नजरों से बचाना है।।
बड़े नाजों से पाला पोसा है इसे हमने।
बिटिया बेटों से कम नहीं यह दिखाना है।।
मेरी बिटिया मेरे बुढ़ापे की सहारा बनी।
इसके सहारे राजी खुशी ऊपर जाना है।।
कंधों पे बड़ी जिम्मेदारी डाली है 'बृजेश'।
आखिरी वक्त थपकी देकर मुझको सुलाना है।।
६
हर हिंदुस्तानी को अपना दायित्य निभाना है।।
सियासी लच्छेदार भाषणों में न आना है।।
देश से बढ़के हो जाए न मजहब कभी भी।
वतनपरस्तों को जागना और जगाना है।।
लोग मुसीबतें देख आँखें बंद कर लेते।
ए शुतुरमुर्ग सा फकत रेत में सिर गड़ाना है।।
मजहब के नाम वतन का बंटवारा फिर भी।
लोगों को हांकना अपने ही सुरों में गाना है।।
सब देखने के बाद भी लोग मुगालते में हैं कि।
धर्म के बदलने से न कुछ होना जाना है।।
७
माँ भारती पुकारती दुश्मनों को मिटाना है।।
जहरीले विषदंतों से वतन को बचाना है।।
लचीले कानूनों की वजह से बच जाते दुश्मन।
मिलजुल संविधान को दृढ़ दुर्ग बनाना है।।
मुकम्मल जंग में देरी किस बात की अब।
वतनपरस्तों को युद्ध का नगाड़ा बजाना है।।
पीठ पर सहते आये बार हम मुद्दतों से।
ठानना आततायियों को सबक सिखाना है।।
शहीदों की शहादत की शपथ हिंदवासियों।
लहू के एक-एक कतरे का हिसाब चुकाना है।।
८
दहशतगर्दों को मिटा धरा का बोझ हटाना है।।
मसले को अब सही अंजाम तक पहुँचाना है।।
बेगुनाहों के खून से रंग गई धरती हमारी।
मादरे वतन की दामन का दाग छुड़ाना है।।
दहशतगर्दों के आगे अहिंसा की कीमत नहीं।
जैसों से तैसे का व्यवहार अपनाना है।।
बहुत हो चुकी याचना शेष रणभेरी बजानी।
दुश्मन तक पहुँच ईंट से ईंट बजाना है।।
सहने और मरने की शपथ शिद्दत से निभाये।
अब आतंक खत्म करने का हलफ उठाना है।।
९
जिस सीढ़ी से बढ़े उनको उसे ही गिराना है।।
अहसानों को पलक झपकते यूँ बिसराना है।।
जब गर्ज थी उनकी तब सब कुछ थे हमीं ही।
उनको काबिल बनाने की अब मूल्य चुकाना है।।
दुश्मनों से गले मिले ताकि मुझको दु:ख मिले।
फकत उनका मकसद मेरा माखौल उड़ाना है।।
मेरे घर के बाजू से अब कतराकर निकलते।
मानो मेरा दर उनके खातिर हुआ अनजाना है।।
मेरी तारीफ में कसीदे काढ़ते न थकते थे वो।
काम निकलते ही फकत आज आँख दिखाना है।।
१०
कभी ऊपर चढ़ाना है कभी नीचे कूदाना है।।
अजब खेल है इसका उठाना है गिराना है।।
है एक मदारी से कम कुदरत नहीं 'बृजेश'।
इसे इंसां को ताजिंदगी भरपूर नचाना है।।
अजीब शै होता यह कुदरत का कानून भी।
कभी तोडऩा कभी घरौंदो को बसाना है।।
मिजाज का अक्सर अंदाजा न लगता 'बृजेश'।
इसे खुद की शर्तों पे इंसां को चलाना है।।
संसार के मेले से सब पसंद अपनी चुनते।
कुदरत का काम हर किस्म का सामान जुटाना है।।
११
कसौटी पे कसना नाहक विडंबना उठाना है।।
अपनों का इम्तिहान मानों मुसीबते बुलाना है।।
रिश्तों में इम्तिहान की सोचना भी हिमाकत।
हृदय मजबूत रखना उसे आखिर टूट जाना है।।
कसौटी टूट जायेगी आशाएं टूट जाएंगी।
अपनों की परीक्षा पे नाहक सुख चैन गंवाना है।।
खुशफहमी को पलने दो जो चल रहा चलने दो।
चिन्ता चिता पर नाहक खुद को ही जलाना है।
तनहाईयों में रहने की तुम आदत बना डालो।
अगर शिद्दत से ठाना है, अपनों को आजमाना है।।
१२
जाँच के फंदों में मगरमच्छों को न आना है।।
जाँच का मकसद फकत छोटी मछली फँसाना है।।
दौलत के स्रोत की अब जाँच नहीं होगी।
घोषित हो जाए कि महज कर को पटाना है।।
लिडरान अफसरान की काली दौलतों के।
कराधन के बूते मुल्क को महाशक्ति बनाना है।।
हिंदुस्तानी महाप्रभुओं के काले धने से।
अटा पड़ा विख्यात स्विस बैंक का खजाना है।।
विश्व बैंक से अब तक हम कर्ज लेते आए।
थोड़ी चतुराई में मामला उलट हो जाना है।।
१३
लहू से स्वतंत्रता दीप सतत् जलाना है।।
आजादी का मूल्य हमें सर्वदा चुकाना है।।
सरहद पे सतर्क रहना शूरवीर जवानों।
सियासी संधियों की झाँसे में न आना है।।
पीठ पे सहे हैं वार कई बार हमने, फिर भी-
दिवास्वप्रों से सियासत को बाज न आना है।।
खद्दरधारियों के लुभावने भाषणों पे न जाना।
किस करवट बैठे इस ऊँट का न ठिकाना है।।
स्वाधीनता की पौध को लहू से सींचना होता।
'बृजेश' रक्त के अभाव में इसे सूख जाना है।।
१४
परिपक्व लेखन के बिना यदि नाम कमाना है।।
अंतर्निहित संभावना को गर्क में समाना है।।
किसी के प्रतिभा की भ्रूण हत्या ही होती।
अधकचरे लेखन में यदि सम्मान पा जाना है।।
चोर दरवाजे उपलब्धियाँ हासिल करते देखा।
सियासी गलियारों में फकत सर झुकाना है।।
साहित्य में सफलता का संक्षिप्त पथ तलाशना।
प्रज्ञा के लिए मानो आत्मघात ही अपनाना है।।
'बृजेश' मेरी साधना अभी भी है अधूरी।
बिन साधना की सिद्धि में न भरमाना है।।
१५
अराजकता से इनको भरपूर लाभ उठाना है।।
मकसद प्रजातंत्र रसातल तक पहुँचाना है।।
वो मात किए हठ में दंभी दुर्योधन को भी।
क्षुद्र स्वार्थ आपूर्ति में इनको रार मचाना है।।
दुर्योधनों के आगे नहीं चलती किसी की भी।
भीष्म द्रोण सभी को मजबूर हो जाना है।।
संतान मोह में अंधे धृतराष्ट्रों की भरमार।
काबिल को अक्सर सफल नहीं हो पाना है।।
बाँछे खिल जाती जेबीदलों की जब-जब।
राष्ट्रीय दलों को बहुमत पूर्ण न आना है।।
१६
सियासी खेल अजब, जनता को बहलाना है।।
गरीबी दूर कराने की झूठी आस दिलाना है।।
कमजोर हो गये अगर अवाम सेवा क्या खाक करेंगे।
इसलिए ठाना है कि बदन पर चर्बी चढ़ाना है।।
गरीबों के अस्थिपिंजर पे माँस का अता-पता नहीं।
अवाम की घोर चिंता में इनको थुलथुलाना है।।
जनता की दुश्वारियों के खुद जिम्मेदार मगर।
बदहाली पर मगरमच्छी अश्क बहाना है।।
वोटों के वक्त जन पाँच दिन के बादशाह फकत।
सियासी दहलीज पे पाँच वर्ष गिड़गिड़ाना है।।
१७
देव दुर्लभ मानुष तन न यूँ ही गँवाना है।।
जिंदगी जीने का कोई मकसद बनाना है।।
मकसद न कोई हो इस जिंदगी में अगर।
बिन पतवार की नैया को जैसे चलाना है।।
खाना पीना निकालना ही न होती जिंदगी।
जिंदगी का न मतलब यूँ ही मर खप जाना है।।
इस जिंदगी को कोई पावन मकसद चाहिए।
निम्रगामी प्रवृत्ति में न खुद को उलझाना है।।
वाह-वाह करती अपनी पीठ ठोके जिंदगी।
जमीर को 'बृजेश' इतना ऊपर उठाना है।।
१८
गम के बादलों को कभी जीवन में गहराना है।।
कभी कुदरत का आदमी पे गाज गिराना है।।
किसी हादसे से सर्वस्व किसी का लूट जाता।
नियति का इस कदर आदमी को सिहराना है।।
किसी का उजड़ जाता खुशियों भरा आशियाना।
कभी कुदरत को इस कदर कहर बरपाना है।।
कुदरत की बेरहमी से कभी जिंदगी सिहरती।
जिंदगी जीने के मकसद को कभी छीन जाना है।।
घात-प्रतिघातों के दौर से जिंदगी गुजरती।
हादसों के अंदेशों से 'बृजेश' कंपकपाना है।।
१९
मजारों पे श्रद्धा के दो सुमन चढ़ाना है।।
शहीदों को शहादत को न यूँ भूल जाना है।।
मादरे वतन की अस्मिता पर गरदनें कटाई।
खिदमत में पेश किए सर बतौर नजराना है।।
तरक्की के चक्कर में युवा भूल न जायें कहीं।
शहीदों की कुरबानियाँ शिद्दत से याद दिलाना है।।
कुछ मानते कि खैरात में मिली है आजादी।
स्वतंत्रता का मतलब फकत मौज मनाना है।।
मुँह चलाते फोकट ही न मिल गयी आजादी।
'बृजेश' इस गफलत में कहीं सो न जाना है।।
२०
आधी सदी बीतते इंकलाब का सो जाना है।।
वतनपरस्ती जज्बे के सैलाब का खो जाना है।।
वतनपरस्ती को आखिरी वरीयता तक नहीं।
ताज्जुब से आँखें फट जाती मुँह दबाना है।।
वतन की सोचने की फुरसत है किसको।
सुविधाओं के चकाचौंध में सर को झुकाना है।।
खुदपरस्ती की ओर खुद-ब-खुद बढ़ते गये।
वतनपरस्ती रास्ते पे कदम लडख़ड़ाना है।।
तरक्की के वास्ते तरह-तरह की तरकीबे।
आज के तथाकथित कामयाबों को अपनाना है।।
२१
यादों के सावन में नजर को डबडबाना है।।
प्रीत के समंदर में डूबना और उतराना है।।
साथ रहने और जाने के बाद भी तुमको।
एक महका-महका सा अहसास कराना है।।
तेरे मेरे दरमियाँ की अठखेलियों को।
ताजिंदगी स्मृतियों में रखकर सजाना है।।
साथ रहना कुदरत को मंजूर नहीं था मगर।
रूहानी मिलन का सफर क्या कम सुहाना है।।
हरदम मेरे मन में बसा तेरे प्यार की खुशबू।
दिन-ब-दिन 'बृजेश' इसे बढ़ते ही जाना है।।
२२
न चैन से जीते हैं न चैन से मर पाना है।।
आदमी के गरूर को एक न एक दिन ढहाना है।।
आधुनिकता की बहती ए बयार तो देखो साथी।
मजबूरन खुद का कफन खुद को ही जुटाना है।।
जीते जी दो गज जमीन की व्यवस्था करना जरूरी।
ये मानों खुद के द्वारा खुद को ही दफनाना है।।
महानगरों की हालात आज है कुछ इस कदर।
अपनी अंतिम क्रिया का खुद इंतजाम किये जाना है।।
अपनी संतानों पर मानों अविश्वास जताना है।
आदमी की सोच से ऊपर बदल रहा जमाना है।।
२३
आज अमन का चमन कैसा लग रहा वीराना है।।
देश आज फिरकापरस्तों का बन गया ठिकाना है।।
वतनपरस्ती से बढ़के मजहब नहीं कोई।
आतंकियों की बातों में आयों को समझाना है।।
फसादी आग लगाते फिरकापरस्ती की हर तरफ।
वतनपरस्तों को नफरत की आग बुझाना है।।
अलगाववादियों के इरादे को नेस्तानाबूद कर देंगे।
हर हिंदुस्तानी को आज यह हलफ उठाना है।।
भारतवासियों के इरादे नेक हैं हम एक हैं।
विश्व की महाशक्तियों तक संदेश पहुँचाना है।।
२४
सियासत की दागों को मल-मल के छुड़ाना है।।
भगीरथ प्रयास कर सुरसरि पावन को लाना है।।
सिसकती है सियासत, जख्मी है जम्हूरियत।
अवाम के गहरे जख्म शिद्दत से मिटाना है।।
संवेदना के स्रोत सब सूख चले हैं आज।
इस मरूस्थल में किसी भगीरथ को लाना है।।
बेनूर होकर जाने कब से दर दर भटक रही।
सियासत का असली मकसद जन को समझाना है।।
अवाम की किस्मत का फैसला होता है यहाँ।
फकत जम्हूरियत का सियासत इबादतखाना है।।
२५
खानापूर्ति बेगुनाह से गुनाह कबूलवाना है।।
सियासत की अतिवादिता से रिश्ता पुराना है।।
जाने कब किस पे गाज गिर जाए यहाँ।
कभी कोई तो कभी कोई और बना निशाना है।।
काबिल के काबिलियत की कद्र दूर की कौड़ी।
हंस को चुनगा, मोती कौवे के हिस्से आना है।।
इंसाफ होता यहाँ गुनहगारों के हिसाब से।
पक्ष में फैसला मानो ए हक मालिकाना है।।
सियासत सदाकत की अदावत पुरानी 'बृजेश'।
सुलह की सोचना फकत सच को झुठलाना है।।
२६
हिंदुस्तानियों को शिद्दत से मन में बिठाना है।।
भारत को बुलंदियों तक हमें पहुँचाना है।।
संसार की महाशक्तियों में भारत भी शुमार।
अखिल विश्व यह शुभ संदेश को गुंजाना है।।
आध्यात्मिक ऊर्जा से प्रदीप्त करते रहे।
भारत को विश्वगुरु का दायित्व निभाना है।।
कभी तिजारत के नाम गुलामी पाश में जकड़े।
मगर आज उसी से विश्व में दबदबा बनाना है।।
विकास की गंगा बहानी है अपने मुल्क में।
प्रगति का कारवाँ निरंतर आगे बढ़ाना है।।
२७
मिल जुल गाना सभी को अमन चैन तराना है।।
सियासत में सदाकत का गीत गुनगुनाना है।।
विज्ञान में अध्यात्म में कहीं भी पीछे नहीं।
हिंदवासियों मिल जुल देश ऊपर उठाना है।।
व्यक्ति के विकास से देश और समाज बढ़ता।
फकत खुद जगना और संसार को जगाना है।।
जम्हूरियत की सार्थकता इसी में होती सदा।
आगे बढ़ो खुद भी और सबको बढ़ाना है।।
आखिरी व्यक्ति तक का रहे ख्याल 'बृजेश'
शोषित पीडि़त रहे न कोई हक दिलाना है।।
२८
सौ करोड़ भरतवंशियों के जमीर ने ठाना है।।
अधोपतित सियासत का आज उद्धार कराना है।।
अभिशापित लोकतंत्र लोक से ही दूर हुआ।
पावन प्रजातंत्र को इस शाप से मुक्त करना है।।
क्षत विक्षत है सियासत दुर्जनों के व्यतिक्रमों से।
अपराधियों के नापाक अतिक्रमण हटाना है।।
अन्याय और शोषण के खंभों पर है टिका।
डगमगाता पाप से सियासत का शामियाना है।।
सियासत का पाप सिर चढ़ के बोल रहा।
आज जरूरी यहाँ किसी गंगा को लाना है।।
२९
तप:स्थली शैतान पनाहगाह कहलाना है।।
कश्मीर की बेनूरी फकत मन को सिहराना है।।
खानापूर्ति किस चालाकी से हो जाती यहाँ।
अवाम से अमन चैन की बात कबूलवाना है।।
कभी अमन के कारण धरती का स्वर्ग कहाया।
आज कश्मीर बना ज्वालामुखी का दहाना है।।
हर तरफ शैतानियत का साम्राज्य दिखे यहाँ।
जाने कहाँ गया श्रीनगर का श्रीतेज गाइबाना है।।
मजहब के नाम फिजाओं में तेजाब बरसता।
फकत कुत्सित आमूल चूल परिवर्तन हो जाना है।।
३०
बिस्मिल का कहाँ अब जंगे आजादी का तराना है।।
राजगुरु सुखदेव भगत सा किसे शीश गंवाना है।।
गाँधी सुभाष अब कहाँ, बौने किरदार यहाँ।
जिनके पीछे देश चले कहाँ नेतृत्व पुराना है।।
बाँट कर रख दी सियासत ने लोगों के दिलों को।
एकता पर दे शहादत, अब न विद्यार्थी दीवाना है।।
वनतपरस्ती से बढ़कर और कौन सी शै होती।
कसम लें वतन के वास्ते खुद को मिटाना है।।
आज आजादी का अर्थ देश को लूटने की छूट।
आजाद सा अब कहाँ आजादी का परवाना है।।

Friday, March 18, 2011

निष्कर्ष - गज़ल संग्रह - भाग 4

गज़ल क्रमांक 41 से 64
41

न जरूरी ये हरदम कि कर भला तो भला होता है,
कभी होम करते भी किसी का हाथ जला होता है।

इन्सान की जिन्दगी भी क्या अजब शै होती,
सुकून की मस्ती तो कभी दर्द का जलजला होता है।

कई रिश्तों की अगन में झुलस जाता आदमी,
फूँककर भी छांछ पीता जो दूध का जला होता है।

मेहनत ही कामयाबी का सूत्र होता नहीं हर बार,
कर्म और भाग्य में अक्सर मुकाबला होता है।

‘बृजेश’ साथ देकर भी अपनों से चोट खाते कभी,
कौन जाने कब क्या किसी के दिल में पला होता है।


42
जिन्दगी की राह पर मनुज को मुस्कुराना चाहिए,
होठों पर हरदम मस्ती का तराना चाहिए।

दिखाया जा चुका बहुत मौत का खौफ यहाँ,
‘बृजेश’ अब जिन्दगी के गीत गाना चाहिए।

बेशुमार दौलत कमा के देख लिया आदमी,
अब सुकून का अनमोल धन कमाना चाहिए।

बहुत हो चुका मजहबी सियासी खून खराबा,
अब अमन की नेक राह अपनाना चाहिए।

फसाद के ईंधन पड़ रहे सियासी भठ्ठी में खूब,
‘बृजेश’ आगे बढ़ नफरत की आग बुझाना चाहिए।


43
अफसोस अवाम की संयम का न टूटता तटबंध लगता है।
जन गण मन स्वतंत्र चिंतन पर आज भी पाबंद लगता है।

कसम ली भी जम्हूरियत के पहरूओं ने अवाम के खिदमत की,
करतूतों से दिखता मगर बर्बादी का लिया सौगंध लगता है।

पट्टी मुँह पे बंधी लाचार जम्हूरियत सिसकते रहती हरदम,
मुल्क के रहबरों ने ही अब रहजनी का किया प्रबंध लगता है।

अवाम के हसरतों का चीरहरण जाने कब से चल रहा यहाँ,
आज जम्हूरियत का नख शिख पूरा बदल गया रंग, लगता है।

सदाकत मारे मारे फिरती दरबदर भटकते रहती यहाँ,
आज सियासतदार और जुर्म में हुआ अनुबंध लगता है।

सियासत पे काबिज रहने के वास्ते ताकत वहशत की जरूरत,
बाहुबलियों के बिना सियासत का आज अधूरा जंग लगता है।

सियासी फिजाओं की ए क्या तस्वीर हो गयी आज ‘बृजेश’
सियासत का दहशत और वहशत से गहन संबंध लगता है।


44

न पता आदमी को कहाँ को जाना कहाँ से आना है,
माना आवागमन है निरंतर, मगर रास्ता अनजाना है।

हर रूह की बस एक ही कहानी होती यहाँ ‘बृजेश’,
अनन्त से आना है उसे फिर अनन्त में ही समाना है।

जीव शिव एक तत्व अद्वैत का भेद मनीषियों ने पहचाना है,
जीव से शिव का रिश्ता शाश्वत होता पर भेद अनजाना है।

यहाँ आत्मा को भूल सब महत्व देते हैं नश्वर शरीर को,
मुट्ठी की रेत सी होती जिन्दगी, पल में फिसल जाना है।

सब जानते तय अंजाम यहाँ हर देह का बस एक ही,
ए तन है माटी का अंततः उसे माटी में मिल जाना है।

अजर अमर है जीवात्मा अंश परमात्मा का ‘बृजेश’
आत्मा है शाश्वत चिरंतन यही वेद शास्त्रों ने माना है।


45

किसी किसी को ही ऐसी बुलंद किस्मत नसीब होती है,
बड़ी मुश्किलों से उपर वाले की ए रहमत नसीब होती है।

वो ही जिन्दगी कामयाब जिन्दगानी कहाती जिसे,
सब कुछ वतन पे कुर्बानी की लज्जत नसीब होती है।

प्रताप शिवा छत्रा कुंवर जफर के मानिंद शहीदों को ही,
अवाम व मादरे वतन का बेपनाह मुहब्बत नसीब होती है।

अवाम क्या कायनात भी जार-जार रोती हो जिसके जाने पे,
जाबांज सरफरोश शहीद को ऐसी मय्यत नसीब होती है।

खुशकिस्मत वतनपरस्त को मादरे वतन पे मर मिटने की,
‘बृजेश’ अनमोल तोहफा शहादत नसीब होती है।


46
मुल्क के दुश्मनों से लड़ने का भाव दक्षिण वाम में होना चाहिए।
राष्ट्रहित सर्वोपरि की सदाएं हर सुर तान में होना चाहिए।

पीठ पे वार सहते सहते छलनी हो गया वतन कब,
अब जंग आर-पार की खुले मैदान में होना चाहिए।

‘बृजेश’ वतनपरस्ती का जज्बा हर हिन्दुस्तानी अवाम में,
सिख क्रिस्तान हिन्दू मुसलमान में होना चाहिए।

दहशतगर्द को दहशतगर्द कहने की हिम्मत आज,
अपने मुल्क के समूचे इन्सान में होना चाहिए।

वतन के वास्ते कुर्बानी का जज्बा भरने का दम,
मुल्क के कलमकारों के कलाम में होना चाहिए।

अमन के दुश्मनों के अरमान रौंद देंगे, ए फरमान,
‘बृजेश’ लाल किले के हर पैगाम में होना चाहिए।


47

न इसका आदि होता है न इसका अंत होता है,
खुद की वासनाओं के आगे आदमी पस्त होता है।

सात समन्दरों का पानी भी कम पड़ता बुझाने को इसे,
आदमी में जब दावानल तृष्णा का प्रज्ज्वलंत होता है।

अपनी हवस के आगे बेबस हो जाता है आदमी,
तृष्णा खुदगर्जी इन्सान के माथे का कलंक होता है।

जिन्दगी यूं कट जाती एंड़िया रगड़ते-रगड़ते यकीनन,
आदमी को जकड़ ले अगर तो साथ मृत्यु पर्यंत होता है।

तृष्णा की प्यास कभी बुझाए न बुझती ‘बृजेश’,
कहतें हैं कि प्यास तृष्णा का अनन्त होता है।


48

कुदरत से मिली किसी खुशी को अधूरा छोड़ भागता है आदमी,
एक मिली नहीं कि दूसरी तमन्ना के पीछे हाथ धो दौड़ता है आदमी।

ऊपर वाले ने रहमत कर जिन्दगी का अमोल तोहफा दिया,
मगर मृगमरीचिका के हसीं भ्रम में जिन्दगी गंवाता है आदमी।

आदमी दौलत को नहीं दौलत आदमी को ही भोगती अक्सर,
भौतिक सुख सुविधाओं का गुलाम रहता है आदमी।

वासनाएं दिन ब दिन बढ़ती उफनती रहती इन्सां की,
कामनाओं की चाहतों में दर ब दर भटकता है आदमी।

‘बृजेश’ अक्सर एक खिलौने से मन उब जाता अगर तो,
नई दूसरी कई कई हसरतों का दामन थामता है आदमी।


49

भाग्य भरोसे बिन पतवार नैया पर बहते ही जा रहे।
हाथ पर हाथ धरे समय की धार पर कटते ही जा रहे।

वक्त को हाथ में समझे मगर मुठ्ठी की रेत सा फिसलता रहा,
वक्त को हम छलते रहे, वक्त के दूत दिन रात छलते ही जा रहे।

घात प्रतिघातों का दौर चलता ही रहता यहाँ हरदम,
गुजरा वक्त आता न कभी लौट के, हाथ बस मलते ही जा रहे।

वक्त का मोल अक्सर समझते नहीं, सदाकत से वास्ता रखते नहीं,
तन शिथिल हो रहा, काल के ज्वाल में पल-पल जलते ही जा रहे।

गुरूर करना यकीनन आदमी की नादानी कहलाती जहां में,
‘बृजेश’ काल व्याल की गाल पल-पल जकड़ते ही जा रहे।


50

अपनी लतों से अक्सर हार जाता है आदमी,
अपनी हदों से अक्सर बाहर जाता है आदमी।

हाथ पर हाथ धरे बैठा कहता कि मस्ती में हूँ मैं,
फाकामस्ती की तोहमत जमाने पर लगाता है आदमी।

उपर वाले ने हर शख्स को मौका दिया उपर उठने का,
झूठी शान के पीछे रोजी रोटी को ठोकर मारता है आदमी।

कोई-कोई बना लेते है यहाँ अपनी ही एक दुनियाँ,
घर बाहर की तमाम जिम्मेदारियाँ बिसारता है आदमी।

पास में धेला नहीं शौक रईसों सी पाले ‘बृजेश’,
अक्सर अपनी चादर से बाहर पैर पसारता है आदमी।


51

हसीं हसरतों के हश्र से आज इन्सां हैरान है आज।
कद सिमटते देख अपने अब इन्सां परेशान है आज।

जिन्दगी भर खुशियों को खोजता खंगालता,
मृग मरीचिका से सुख पे इन्सां हलाकान है आज।

रेत की दीवार सा ढहता ही जा रहा हौसला,
बजूद बचाने वास्ते दे रहा इन्सां इम्तिहान है आज।

जमीर सिमटता जा रहा दिन ब दिन ‘बृजेश’ अब,
उम्र ढलती जा रही मगर वासना-ए-इंसां जवान है आज।

इन्सानी हवस का न ओर-छोर दिखता कहीं,
जमीर पाताल और ख्वाईश-ए-इंसां आसमान है आज।

रोटी कपड़ा मकान मकसद जिन्दगी का ‘बृजेश’
बन गया अपनी अंतहीन चाहतों का इंसां गुलाम है आज।


52

कभी गिरे हुए देवता सा दिखता है इंसान,
तो कभी उठे हुए चौपाया सा लगता है इंसान।

देवत्व रह-रह के अंदर हिलोरें लेते रहता कभी,
ऋषि-मुनि आलिमों सा महकता है इंसान।

पशुओं की आदतें कई छुड़ाये न छूटती कभी,
तभी मृग मरीचिका में भटकता तड़पता है इंसान।

कभी देवता और पशु दोनों की अच्छाइयों को लेता,
कभी दोनों ही बुराइयों की शै में बहकता है इंसान।

गाफिल मौज-मस्ती मकसद होता कभी ‘बृजेश’,
कभी ऋषि मनीषी औलियों सा जागते रहता है इंसान।


53

कई रातों की जब नींद में पड़ती है खलल,
तब जाकर कहीं एक गीत बनती है गजल।

मन के अंदर का जलजला झकझोरता जब,
दर्द से दो चार होने की जिद बनती है गजल।

तूफां गम का उफां लेता है जब कभी,
इन्सां के अंदर की टीस बनती है गजल।

जब हमदम से मिलने के रास्ते सब बंद होते,
तब किसी की बेबसी की खीस बनती है गजल।

अपनों से बिछड़ने के दर्द की इंतिहा होती,
हमनशीं से मिलने की कशिश बनती है गजल।

लावा जब गम का फूट निकलने को हो आतुर,
‘बृजेश’ दिल के भीतर की पीर बनती है गजल।


54

कई-कई रूप अब बदल के आती है गजल,
आज सतरंगी साँचे में ढल के आती है गजल।

ए कभी जफर का हमसफर बनती ‘बृजेश’
लबों पे दर्द भरे गाने बन जाती है गजल।

खुसरो, दाग, दुष्यंत के लबों पे सजती सँवरती,
आज हिन्दुस्तानी ढाँचे में ढलती है गजल।

अब गजल महज इश्क के दीवानों की सदाएँ नहीं,
आजादी के दीवानों की भी ताने सुनाती है गजल।

हुस्न की मलिका की लटों में उलझ जाती कभी,
कभी सूफियों के मस्त कलामों को महकाती है गजल।

महलों के ख्वाबों में अलसाई सी रहती कभी,
तो कभी गरीब मजलूमों के दर्द बताती है गजल।

ए जहालत पे जम के फटकार लगाती कभी,
कभी इश्क की दिवानी बन इठलाती है गजल।

बिस्मिल, अशफाक रोशन की ताकत बनती कभी,
मस्ती के वतनपरस्ती के तराने सुनाती है गजल।

तासीर इसकी पाक गंगा जमुना सी लगती
जिस धरती से गुजरती रच बस जाती है गजल।

ए गजल तेरे कई रूप देखे है वक्त ने ‘बृजेश’,
वक्त पे जंगे आजादी के तराने कहती है गजल।


55

अंगार खुदगर्जी के बस बरसते ही जा रहे अब,
नाते-रिश्तों के आइने सब दरकते ही जा रहे अब।

‘बृजेश’ देख खलता रिश्तों का खोखलापान,
रिश्तों के सत्त्व कैसे रिसते ही जा रहे अब।

अपनों की दुश्वारियाँ दूर करना बात अब दूर की,
संवेदना के स्रोत सब सूखते ही जा रहे अब।

स्वार्थों में अंधा हो दूसरों की सोचता ही नहीं,
गले खुदगर्जियों के फाँस कसते ही जा रहे अब।

कुर्बानियों की बात महज कहानियों में मिलती ‘बृजेश’,
दिन ब दिन आदमी के कद सिमटते ही जा रहे अब।


56

बात ए कि अपने ही मुझसे बेखबर हो गये अब,
अफसोस अपने ही कूंचे में बेअसर हो गये अब।

खूं पसीने से बनाया घर अपना सा लगता नहीं,
‘बृजेश’ अपने ही आशियाने में बेघर हो गये अब।

जिन्दगी जिन पे लगाई आज अपने न रहे वो,
अपने ही निजाम से बेदखल हो गये अब।

कल तक चलता था सिक्का वहाँ अपने ही नाम का,
कभी बा अकल थे मगर बे अकल हो गये अब।

जिनको सींचा उनका शिकार होना मुकद्दर अपना,
‘बृजेश’ जो बा अदब थे कैसे बे अदब हो गये अब।


57

हुक्मरान तो अक्सर अवाम की ताकत तौलता है,
सियासतदार काँपे जब अवाम का खून खौलता है।

सहने वाले हैं अगर तो ही जुल्म ढाने वाले भी होते,
अवाम ठान ले तो हुक्मरानों का सिंहासन डोलता है।

आदमी अपने वोट की कीमत को पहचानो भला,
जम्हूरियत में सबसे ऊपर अवाम की ताकत बोलता है।

संसद विधान के हुक्मरानों को सोच समझ के चुनना,
बाअसर रहनुमाई ही अवाम के हित की बात सोचता है।

यकीनन संसद और विधान का रास्ता ही ‘बृजेश’
अब अवाम की किस्मत का ताला खोलता है।


58

वतनफरोशों के कैद में तड़पती बन्दिनी माँ भारती।
हमें शिवा छत्रपति की खड्ग भवानी सदा पुकारती।

सितम बहुत सह लिया अब और बर्दाश्त करना नामर्दगी,
आतंकियों का अंत करने वतनपरस्त जवानी उफां मारती।

दहशतगर्दों ने बेगुनाहों को आज नहलाया है उनके ही खूं से,
मजलूमों के कल्तेआम पे भारत की आत्मा चीत्कारती।

हिन्दुस्तां को तबाह कर देगी अब जरा सी भी गफलत,
सरहद पे सतर्क रहना जवानों शपथ देती माँ भारती।

सरफरोश वतनपरस्तों के बलिदान की कसम है ‘बृजेश’,
वतन के दुश्मनों को रौंद दो, रणचण्डिका हुंकारती।


59

पहरेदार जम्हूरियत का कलमकार होना चाहिए,
जमीर कलमकार का दमदार होना चाहिए।

शायर, कवि, पत्रकार हो या सियासतदार हो,
न महज खुदगरजी का कारोबार होना चाहिए।

दोहरे चरित्र ने हिन्दुस्तान का बंटाधार किया,
सिर्फ लफ्फाजी नहीं, देश का वफादार होना चाहिए।

दूसरों को सीख देना अच्छी बात है, मगर खुद,
हिफाजत पर मुल्क का पहरेदार होना चाहिए।

दूसरों के दुःख दर्द बया करना ही काफी होता नहीं,
कलमकार का संवेदना से सरोकार होना चाहिए।

कलम के सिपाहियों को सीना ताने अड़ना है,
नहीं सियासतदारों का गुलाम, चाटुकार होना चाहिए।

शराब शबाब के गुलामों को धिक्कारना होगा,
कलमकार गैरतमंद जिगरवाला, खुद्दार होना चाहिए।

टुकड़ों पर बिकने वाले जमीरों का क्या काम यहाँ,
लालची रिश्वतखोर, नहीं कलमकार होना चाहिए।

दूसरों के गम बाँटना जिन्दगी का मकसद बने,
दीन मजलूमों का उसे खिदमतगार होना चाहिए।

शायरी कविता महज लफ्फाजियों का खेल होता नहीं,
सर्वोपरि राष्ट्रहित मकसदे कलमकार होना चाहिए।

कलम के सिपाही की ईमान अमोल निधि होती,
बिकने वाला, न हरगिज कलमकार होना चाहिए।

निगहबान बने अवाम और मुल्क के हालात की,
ना सावन के अंधे सा खुशफहमी का शिकार होना चाहिए।

लच्छेदार भाषण हो या कवित्त गीत हो, ‘बृजेश’,
कहने वाला खुद भी पानीदार होना चाहिए।


60

तूफां के पहले की सी लगती, ए तेरी सख्त सर्द खामोशियाँ।
अंदर तक हिलाकर रख देती, ए तेरी सख्त सर्द खामोशियाँ।

तुम रूठ जाते हो अगर तो मेरा नसीब भी रूठ जाता सनम,
मेरे दुश्वारियों की सबब बनती, ए तेरी सख्त सर्द खामोशियाँ।

कभी मैं रूठा तूने मनाया, यूँ जिन्दगी का सफर चलता रहा,
अब मैं मनाऊँ तू मगर न मानती, ए तेरी सख्त सर्द खामोशियाँ।

मेरी जिन्दगी में दिलवर हरदम खुशियाँ बरसाते रहे तुम,
सनम आज क्यों दम निकालती, ए तेरी सख्त सर्द खामोशियाँ।

क्षणिक रूठना फिर मान जाना जिन्दगी का मजा होता, मगर
विकट लम्बी बनी सजा सी लगती, ए तेरी सख्त सर्द खामोशियाँ।

मेरी खताओं पर धूल ही डालते रहे दिलबर तुम हरदम,
फिर आज क्या बात है जो नहीं टूटती, ए तेरी सख्त सर्द खामोशियाँ।

माफी गुनाह की चाहता हूँ मगर लबों पर लफ्ज सही आते नहीं,
बेपनाह चाहता फिर भी नहीं खुलती, ए तेरी सख्त सर्द खामोशियाँ।

आज क्यूँ महरूम हूँ मैं तेरी दरियादिली, इनायत से दिलवर,
आगोश में लेने को क्यों नहीं कहती, ए तेरी सख्त सर्द खामोशियाँ।

तैश का गुब्बार निकाल ले बेशक, ए तेरा हक होता है,
मगर क्यों दिल को चीर कर रखती, ए तेरी सख्त सर्द खामोशियाँ।

इतनी बड़ी दुनिया में दिलवर तेरे सिवा मेरा कोई नहीं,
यकीनन जीते जी मुझे मार डालती, ए तेरी सख्त सर्द खामोशियाँ।

जान बूझ दिल दुखाने का, इरादा कतई नहीं होता ‘बृजेश’,
तलबगार हँू फिर भी माफी नहीं देती, ए तेरी सख्त सर्द खामोशियाँ।


61

कभी शान तो कभी जिन्दगी शर्मिन्दगी है।
आदमी समझे न वो पहेली जिन्दगी है।

सुख में भी दुख पाता तो मस्त रहता कोई,
ए महज अपनी-अपनी सबकी पसंदगी है।

क्या-क्या रूप हमने देखे हैं इस जिन्दगी के,
चिन्ता में डूबती तो कभी मस्ती मलंग की है।

कभी परमार्थ तो कभी स्वार्थ में लिपटती जाती,
शिव के रूप में दिखती तो कभी अनंग भी है।

न जाने कितने जिन्दगी के रूप दिखते यहाँ,
दिखती कभी भोज तो कभी गंगू रंक भी है।

‘बृजेश’ पतझड़ सी मुरझाई रहती ए कभी-कभी,
जिन्दगी बन जाती कभी मदमस्त बसंत भी है।


62
हर किसी की ख्वाईश यहाँ मुकम्मल जहां होना।
दामन में चाँद सितारे और समूचा आसमां होना।

मगर सबसे ज्यादे मुश्किल होती है जहाँ में अक्सर,
किसी आदमी की कोशिश, मुकम्मल इन्सां होना।

आधे अधूरे इन्सां के फितरत पे होती हैरानगी,
हर जगह मुकम्मल खुशियाँ तलाशते हैरां परेशां होना।

हमने देखा यहाँ अक्सर हसरतों के बोझ तले दबकर,
अच्छे खासे कद्दावर इन्सां का हल्का होना।

आजकल हमें हैरतों में डालता है देख अक्सर,
यहाँ यूँ ही किसी को किसी पर मेहरबां होना।

‘बृजेश’ काम निकलते पीठ दिखाते देखा है हमने,
देख हैरत यूँ ही किसी की चाह नागहां होना।


63

जोश में उबलती वतनपरस्त जवानी को खोजना पड़ता है।
इस जमाने में किसी मुकम्मल रवानी को खोजना पड़ता है।


वासनाओं के फेहरिश्तों तले कद इन्सां का दब जाता यहाँ,
जहाँ में अब किसी आदमकद आदमी को खोजना पड़ता हैं

फरेबों के मकड़जाल में अक्सर फंसते जाता इन्सां,
आज किसी पानीदार कहानी को खोजना पड़ता है।

लगा दे मादरे वतन पर अपनी जिन्दगी सारी,
आज ऐसी वतनपरस्त जिन्दगानी को खोजना पड़ता है।

सिमटते सिकुड़ते जमीर लापता हो गये ‘बृजेश’,
यहाँ खुर्दबीन से अब खुद्दारी को खोजना पड़ता है।



64.
मेरे आंगन को खुशियों से महकाया है हरदम।
दाम्पत्य जिम्मेदारियों का दायित्व उठाया है हरदम।

तुमने हक की बात न की कभी ए मेरे हमनशीं,
इस जिन्दगी में फकत फर्ज ही निभाया है हरदम।

मेरी जिन्दगी के संघर्ष-सफर में हमसफर बनकर,
हमदम तूने हर कदम मेरा साथ दिया है हरदम।

डगर जो मैंने चुनी थी वो कील कांटों से भरी थी,
कीमत मेरे खुद्दारी की तूने चुकाया है हरदम।

जो फर्ज था तेरे प्रति संघर्ष-जुनून में निभा न सका,
न शिकवा न गिला किया फकत गम पीया है हरदम।

‘बृजेश’ बींध गये खारों से दामन, ऊफ न की मगर,
सात फेरों का वचन शिद्दत से निभाया है हरदम।

Tuesday, March 15, 2011

निष्कर्ष - गज़ल संग्रह - भाग 3

गजल क्रमांक 26 से 40
26

सारी दुनिया ने पस्त पड़ते देखा है ताकत के मगरूर सिकन्दरों को।
नहीं होती दो गज की जमीं भी मयस्सर कद्दावर हिटलरों को।

दुनिया अपने कदमों तले रौंदने का ख्वाब देखने वालों का,
‘बृजेश’ हमने देखा मुँह के बल गिरते बड़े बड़े मगरूरों को।

लोहा मानती थी दुनिया मगरूर रावण की राक्षसी ताकत का,
मगर लंका सोने की मटियामेट करते देखा तुच्छ रीछ बंदरों को।

देखा तैमूर गोरी गजनवी अब्दाली चंगेज इंसानियत के दुश्मनों को,
काँपती थी दुनिया देख हैवानियत व तबाही के खौफनाक मंजरों को।

यकीनन जुर्म और गुनाह की कभी लम्बी उम्र होती नहीं जहाँ में,
देखा थोड़े ही वक्त के बाद खत्म होते इन भयानक बवंडरों को।

धूल मिलते देखा हिन्दुस्तानी बजूद खत्म करने की फितरतों को,
दरिन्दों ने दुनिया को ओढ़ाने की कोशिश की दहशत के चादरों को।

कहते हैं ब्रितानी निजाम का आफताब नहीं डूबता था कभी ‘बृजेश’,
टापू तक सिमटते देखा, फिरंगी फतह करने वाले सात समन्दरों को।


27

हर आदमी की अपनी अलग कुछ न कुछ कहानी होती है।
दुनिया की कुछ तो कुदरत की दी कुछ परेशानी होती है।

कभी अपनों की मनमर्जी कभी किसी की खुदगर्जी को ढोना होता,
सबको जिन्दगी की कुछ न कुछ बड़ी कीमत चुकानी होती है।

इस दुनिया में अक्सर अपनों से मुँह की खानी होती है।
जिन्दगी में कईयों की दखलअंदाजी व मनमानी होती हैं

आपाधापी में यहाँ लटकी सलीब पर जिन्दगानी होती है।
दुश्वारियों में डालना महज अपनों की मेहरबानी होती है।

फल की आशा के बिना यहाँ फर्ज समझ बस करते चलो,
दिल से न कोई अहसान मानता ए महज मुजबानी होती है।

जिम्मेदारियों का बोझ ढोते-ढोते कंधे छिल जाते अक्सर
‘बृजेश’ कोल्हू के बैल सा चलते-चलते जिन्दगी गंवानी होती है।


28

आदमी को अपनी अंदरूनी ताकत का न थाह होता है।
इन्सां का हौसला बुलंद हो अगर तो वह फौलाद होता है।

अगर पक्का इरादा है तो वो क्या कर नहीं सकता,
इन्सां के पास संभावनाओं का अनन्त आकाश होता है।

इरादे को मजबूत पंख मिले अगर उड़ान में ऊँचास होता है।
कुदरत को भी फौलादी इरादे का हरदम तलाश होता है।

महज एक गाँधी काफी होता है मुकम्मल इंकलाब के लिए,
आदमी को अपने सदाकत की ताकत का न अंदाज होता है।

इन्सां का सच्चा रहबर उसका अंतर-आवाज होता है।
आदमी के कामयाबी का सूत्र खुद उसके पास होता है।

स्वार्थ की पगडंडी छोड़ परमार्थ के राजपथ पे चलने वाले जो,
‘बृजेश’ समूचे वतन को ऐसे वीर सपूत पर नाज होता है।


29

इन्सान सुकून पाने को दर बदर भटकता है।
आज यहाँ सच्चा आदमी किस कदर झुलसता है।

यकीनन दो पल भी ठहरना यहाँ मुश्किल होता,
सियासी फिजाओं से महज नफरत बरसता है।

जहाँ में शरीफों का सियासत से क्या वास्ता,
जुबां खोलने पर यहाँ कहर बरपता है।

अवाम को हिफाजत मय्यसर होती नहीं,
अब अमन चैन को गाँव शहर तरसता है।

सियासत के तंग गलियारों में हमने देखा,
सियासतदारों का कद यहाँ किस कदर सिमटता है।

सियासत के बिसात पर मोहरें लगती हैं सभी,
‘बृजेश’ सियासी चालों से फकत जहर टपकता है।


30

कभी दगा देता तो कभी धोखा खुद खाता है आदमी।
औरों की जिन्दगी को अक्सर नरक बनाता है आदमी।

जानता है करनी का फल भोगना पड़ता है, यहाँ मगर,
अपनी फितरतों से न कभी बाज आता है आदमी।

न चैन से रहता न दूसरों को रहने देने का इरादा,
नाहक ही अपनो से भी अक्सर रार बढ़ाता है आदमी।

पुरान और कुरान का असर जरा सा भी पड़ता नहीं इस पर,
जहालत में खुद तड़पता औरों को भी तड़पाता है आदमी।

दो दिन की होती जिन्दगी, कर्मों का फल होती नियति,
फिर भी खौफ कुदरत का नहीं खाता है आदमी।

दूसरों की रुसवाई का तमाशाई बनते-बनते ‘बृजेश’
जैसे खुद भी एक भद्दा तमाशा बन जाता है आदमी।


31

फसाद की फसल हर तरफ लहराने लगी है।
अमन की फसल सब तरफ मुरझाने लगी है।

बेगुनाहों के खूं से धरती हर तरफ तर बतर हो गयी,
यहाँ शैतानियत भी खाके अब चक्कर, शरमाने लगी है।

चमन की भाई चारे की पौध शाला सुखी बंजर सी लगती,
बहुतों को फिरकापरस्ती की अब नसल भरमाने लगी है।

वतनफरोशों के हाथो बिके चंद सियासतदारों के खौफनाक,
दुरभिसंधि की कहर वतन पर रंगत दिखाने लगी हैं

दहशतगर्दों की सियासत में बढ़ती दखलअंदाजी,
‘बृजेश’ मजलूम अवाम पर फकत कहर बरपाने लगी है।


32

पीछे छूट जाएगी भीड़-भाड़ इस दुनिया के मेले की।
जिन्दगी का आखिरी सफर सब जानते अकेले की।

जहाँ खड़ा उसे ही हद मान बैठा ए आदमी,
हालात खूँटे से बंधे चौपाये के जैसे तबेले की।

दो पल के इस मेहमां की जहालत तो देखो,
भारी जमीं घेर ली दुनिया के दो दिन के मेले की।

जरा सा भटका अगर तो भटकता ही गया,
आर पार का पता नहीं इस दुनिया के रेले की।

रूहानी सफर में खाली हाथ चलना भी मुश्किल,
‘बृजेश’ मगर भारी गठरी उठा ली झमेले की।


33

पूरब पश्चिम के बीच खत्म फासला होने को है।
किसमें कितना है दम अब फैसला होने को है।

लद गये दिन जब पिछड़ो में शुमार थे हम ‘बृजेश’
हिन्दुस्तान का सबसे आगे अब काफला होने को है।

दिन ब दिन हौसले का कारवां बढ़ता ही जा रहा,
अध्यात्म और विज्ञान में भी अब मुकाबला होने को है।

ज्यों ज्यों आगे विज्ञान बढ़ता वो अध्यात्म के करीब आता,
मजहबों की हठधर्मिता का हल मसला होने को है।

सदियों के गुलामी की जहालत यकीनन अब खत्म होने को ‘बृजेश’
दुनिया पीछे चलेगी हिन्दुस्तान के, यह जलजला होने को है।

तिजारत के बहाने जकड़े गये गुलामी के जंजीरों में हम,
‘बृजेश’ अब शिकारी ही शिकार खुद भला होने को है।


34

फिरकापरस्तों के हाथों बँट गया है हिन्दुस्तान अपना।
अपनी ही संतानों के हाथों सिमट गया है हिन्दुस्तान अपना।

पंजाब, सिन्ध बंग कट गया अपने ही चमन से,
मजहबी उन्माद की भेंट चढ़ गया है हिन्दुस्तान अपना।

जाने कब से दहशतगर्दों का अड्डा बनें पड़ोसी मुल्क,
फसादी जेहादियों का निशाना बन गया है हिन्दुस्तान अपना।

मुल्क में अमन-चैन का बसेरा न जाने कब से हटा,
सियासतदारों की खूनी रवायत में फँस गया है हिन्दुस्तान अपना।

‘बृजेश’ एक ही पुरखों की दोनों औलादें हैं मगर,
हिन्दू-मुसलमां के हाथों कट गया है हिन्दुस्तान अपना।


35

यहाँ बात की बात मगर कुछ भी नहीं।
रिश्ते तो दिखते जज्बात मगर कुछ भी नहीं।

खुदगर्जी के गर्त में ऐसे समाये लोग यहाँ,
देखने को कद्दावर ख्यालात मगर कुछ भी नहीं।

हर तरफ मतलबपरस्ती को देख सोचना होता,
महज बात ही बात यहाँ औकात मगर कुछ भी नहीं।

हर जगह चलते-फिरते मुरदे ही नजर आते महज,
आदमी का ढाँचा खड़ा हयात मगर कुछ भी नहीं।

मतलबी रिश्तों के खोखलेपन से दम घुटता ‘बृजेश’,
मुश्किलात मुँह बाये खड़ा सौगात मगर कुछ भी नहीं।


36
न जाने कितने मजबूरों के कराहों का हाथ होता है।
न जाने कितने मजदूरों के आहों हाथ होता है।

बुलंदी के आसमां पे बैठे कईयों की कामयाबी में,
अक्सर अनगिनत गलत राहों का हाथ होता है।

जाने कितनों के गले काटने वालों को आगे बढ़ते देखा,
दौलत के ढेर पे बैठने में खुदगर्ज चाहों का हाथ होता है।

दौलत बटोरने गैरत, ईमान को दाँव लगाते देखा,
यहाँ बिकते जमीरों बेईमानी के छाँहों का हाथ होता है।

जल्द बढ़ने की हवस में नीचे गिरते लोग यहाँ कई-कई,
कामयाबी में अक्सर जाने कितने गुनाहों का हाथ होता है।

दौलत की लत के आगे शर्मो हया का मोल होता नहीं,
दौलत घर भरने में अक्सर बेशर्म निगाहों का हाथ होता है।

‘बृजेश’ किसी दौलतमंद को दौलत यूँ ही मिलती नहीं,
यहाँ जाने कितने मजलूमों के आहों का हाथ होता है।


37
छोड़ा चहचहाना बुलबुलों ने ए मनहूस कैसी वीरानी है।
पत्ता-पत्ता मुरझाया लगता फकत दुख भरी कहानी है।

दहशतगर्दों के रहमोकरम का हर सख्स मोहताज यहाँ,
हालात के शिकार बने, दिखती हारी-थकी जवानी है।

अँखियन में पानी भरी-भरी, केसर क्यारी सूख चली,
लगे धरती का स्वर्ग जहन्नुम सा खूं सस्ता मँहगा पानी है।

चलती मनमर्जी वतनफरोशों की, सल्तनत दहशतगर्दों की,
दरवेश, फकीरों की पूछ नहीं, मौन ऋषि मुनियों की वानी है।

‘बृजेश’ एक ही पुरखों की औलाद हिन्दू मुसलमान दोनों, मगर
कैसे काट रहा भाई, भाई को अपने देख यही हैरानी है।


38

कामना और वासना के सेज पे पल रही है जिन्दगी।
ढलना ही आखिरी अंजाम इसका और ढल रही है जिन्दगी

मुकद्दस मकसद होता नहीं अक्सर आदमी के पास,
‘बृजेश’ चिन्तन नहीं चिन्ता चिता पे जल रही है जिन्दगी

कुछ कर गुजरने की ताकत रही, तब गाफिल सोया रहा इन्सां,
वक्त गुजर जाने के बाद अब हाथ मल रही है जिन्दगी।

खुशियों के चन्द लम्हों के वास्ते तरसता रहता आदमी,
रो धो के चलना हस्र, इसका घिसट के चल रही है जिन्दगी।

चाहतों की फेहरिस्त लम्बी लिए दर ब दर भटकते रहे,
‘बृजेश’ कामनाओं के झुनझुनों पे अब बहल रही है जिन्दगी।

39

अरमान दूसरों का यहाँ मसलते हैं लोग।
मजलूमों की चिता पर रोटियाँ सेंकते हैं लोग।

जमीर और गैरत से दूर का नाता भी नहीं,
आज इन्सानियत का गला रेतते हैं लोग।

खुदगर्जी के आलम में दूसरों की क्या बातें करें,
आज गढ्ढे में अपनों को भी ढकेलते हैं लोग।

जिधर देखो शैतानियत का बोलबाला यहाँ,
इन्सानियत के चेहरे पे तेजाब फेकते हैं लोग।

‘बृजेश’ अमन के रंग मँहगे हो गये अब ,
इसलिए होलियाँ खून की खेलते हैं लोग।


40

बैठे हैं बेबस अपने ही हाथों अपना चमन उजार के।
जी सकते थे बेहतर मगर जिए जैसे-तैसे दिन गुजार के।

‘बृजेश’ दुनिया को सीख देने की फितरत रही हमारी,
मगर बैठे अपने ही मसलों में हम हिम्मत हार के।

न वे समझ सके हमको, न हम उनको समझा सके,
हालात से मजबूर वो भी, बैठे हम भी बैठे थक हार के।

है साथ रहने की जरूरत दोनों को बराबर, मगर
अफसोस साथ निभाया जबरिया मन मार के।

रो धो के शिकवा गिला में दिन रात बस कटते गये,
‘बृजेश’ आया बुलावा चल दिए उपर यूँ हाथ पसार के।